{"_id":"5f307ce98ebc3e3cba0b478a","slug":"government-has-extentended-time-duration-of-seed-license-for-convenience-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बढ़ाई बीज लाइसेंस की अवधि, किसानों की सहूलियत के लिए किया फैसला","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
सरकार ने बढ़ाई बीज लाइसेंस की अवधि, किसानों की सहूलियत के लिए किया फैसला
Mon, 10 Aug 2020 04:17 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम करता किसान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश में सभी बीज डीलरों के लाइसेंस को सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इतवार को यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के कारण कई राज्यों में अभी भी पूर्ण पाबंदी है। इसलिए मंत्रालय ने व्यापारिक सुविधा और किसानों को बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 19 मार्च को ही सभी बीज के डीलरों के लाइसेंस की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से कहा गया, कोरोना संक्रमण के चलते देश के कई हिस्से अभी भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में फसल की बुवाई के हालातों को देखते हुए किसानों के हित के लिए यह फैसला अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसलिए मंत्रालय ने बीज की किल्लत और किसानों की सुविधा के लिए बीज डीलरों के लाइसेंस को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम का असर सीधे 14 करोड़ किसानों पर पड़ेगा।