{"_id":"5f40570700f233409b1e88ce","slug":"agri-infra-fund-more-than-85-percent-of-small-and-medium-farmers-will-be-benefited","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्री इंफ्रा फंड: 85 प्रतिशत से छोटे और मझोले किसानों को होगा ज्यादा लाभ","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
एग्री इंफ्रा फंड: 85 प्रतिशत से छोटे और मझोले किसानों को होगा ज्यादा लाभ
Sat, 22 Aug 2020 04:52 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
कृषि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री द्वारा घोषित एक लाख करोड़ रुपये के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का सर्वाधिक लाभ देश के 85 प्रतिशत से अधिक छोटे और मझोले किसानों को मिलना सुनिश्चित करेगी। इसके लिए कृषि मंत्रालय और राज्यों को वर्ष 2022 से पहले किसानों की आय को दोगुना करने के लिए मिलकर सतत प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
इस मकसद को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यों के मुख्यंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में कहा कि किसानों को पीएम के एलान के मुताबिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है। बैठक के दौरान तोमर ने कहा कि यह पहली बार है जब कृषि क्षेत्र को किसी सरकार द्वारा इतनी तवज्जो दी जा रही है। अकेले कोरोना काल में अब तक लाखों करोड़ों रुपयों की विकास योजनाएं कृषि और उसके ढांचागत विकास के साथ किसानों के उत्थान के लिए घोषित की गई है।
विज्ञापन
बैठक में तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए अध्यादेश पूरी तरह से किसान हितैषी हैं। लोगों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भी गुमराह नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार किसानों की उपज पहले की ही तरह एमएसपी पर ही खरीदी जाएगी।
इस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए एक लाख करोड़ रुपये के फंड का उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, गांव-गांव में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किए जाएंगे।