फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सीएम ने किया आर्य भट्ट नक्षत्रशाला का उद्घाटन

सीएम ने किया आर्य भट्ट नक्षत्रशाला का उद्घाटन

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामुपर। खगोलीय घटनाओं की जानकारी लेने के इच्छुक छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए रामपुर तीर्थ बन गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डिजिटल लेजर तकनीक से चलने वाली देश की पहली आर्यभट्ट नक्षत्रशाला का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां के साथ नक्षत्रशाला में 17 मिनट का ‘ब्राह्मांड के आश्चर्य’ शो देखा।
विज्ञापन

रामपुर के इतिहास में मंगलवार को एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के साथ इसका उद्घाटन किया। डिजिटल लेजर तकनीक से चलने वाली देश की पहली और एशिया की दूसरी नक्षत्रशाला में 17 मिनट का शो देखा। उनके साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान भी थे। उद्घाटन से मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रमुख सचिव माजिद अली, स्टेट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अनिल यादव, ज्वाइंट डायरेक्टर आईडी राम ने फूल देकर स्वागत किया। स्टेट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि नक्षत्रशाला में जल्द ही टेलीस्कोप लगने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed