फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टांडा। बीमार बच्चे को दिखाने बाइक पर जा रहे दंपति को स्वार टांडा सीमा पर ट्रक ने कुचल दिया। वहीं बस की प्रतीक्षा में सड़क पर खड़ी दादी भी ट्रक की चपेट में आ गई। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति की टांडा अस्पताल में और पत्नी की रामपुर ले जाते वक्त मौत हो गई। डेढ़ माह का नवजात मां की गोद से छिटक जाने से बाल बाल बच गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला मोतीनगर का जुबैर आलम पुत्र मुहम्मद यासीन (25) दिल्ली में आटो रिक्शा चलाता था। उसकी नगर के ही मुहल्ला यूसुफ की आयशा से गत वर्ष अप्रैल में ही शादी हुई थी। तबियत खराब होने पर गुरुवार को डेढ़ माह के बेटे परवेज आलम को दिखाने बाइक से बाजपुर जा रहा था। बाइक पर पीछे पत्नी आयशा(22) गोद में बेटे को लिये बैठी थी। बाइक हाईवे पर मुंशीगंज से पहले टांडा सीमा पर पहुंची। वहां मां रशीदा (55) और पिता यासीन (60) पहले से ही बस की प्रतीक्षा में खड़े थे। इतनी देर में टांडा से रिम लेकर रुद्रपुर जा रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में सड़क पर खड़ी मां रशीदा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल दंपति को वाहन से टांडा अस्पताल भेजा। टांडा अस्पताल पहुंचते ही जुबैर आलम ने भी दम तोड़ दिया, जबकि आयशा की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे रामपुर रेफर कर दिया। लेकिन रामपुर पहुंचते ही महिला की भी मौत हो गई। हादसे में मां की गोद से छिटके नवजात को भी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की खबर जैसे ही नगर में पहुंची कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गये। पिता मुहम्मद यासीन की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed