{"_id":"61564","slug":"Bhadohi-61564-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाच के दौरान विवाद पर बारातियों की पिर्टाई"}
नाच के दौरान विवाद पर बारातियों की पिर्टाई
Bhadohi
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज/कौलापुर। थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर उधोपुर गांव में नाच के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने बारात में जमकर उत्पात मचाया। बारातियों की जमकर पिटाई करने के साथ ही उनके एटीएम कार्ड, नकद, पर्स और मोबाइल आदि छीन लिया। इस घटना से बारात में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बाराती रात में ही भाग निकले।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर उधोपुर गांव निवासी लल्लू गौड़ की पुत्री की शादी नई बाजार भदोही निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र राधेश्याम से तय हुई थी। बारात मंगलवार को प्रयागदासपुर में आई थी। रात में आर्केस्ट्रा के दौरान पड़ोसी गांव घनश्यामपुर के बड़ी संख्या में युवक नाच में पहुंच गए। इसको लेकर बारातियों से उनका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि घनश्यामपुर गांव से आए अराजकतत्वों ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दिया और उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड, पर्स, रुपया आदि छीन लिया। जिस समय यह सब हुआ उस समय नाच का कार्यक्रम चल रहा था। ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे बारात में भगदड़ मच गई और अधिसंख्य बाराती रात में ही भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर जब तक पुलिस गांव में पहुंची तब तक अराजक तत्व भाग निकले थे। चंद लोगों ने ही बैठकर शादी को संपन्न कराया। इस संबंध में लल्लू गौड़ ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।