फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   महिलाओं समेत पांच लोगों काो सरेबाजार पीटा

महिलाओं समेत पांच लोगों काो सरेबाजार पीटा

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एक सर्राफ की उधारी चुकाने के लिए भाई के साथ रिक्शा पर बैठकर निकलीं महिलाओं की मामूली बात पर सरेबाजार जमकर पिटाई कर दी गई। बात महज दुकान के सामने रिक्शा खड़ा करने को लेकर थी। पिटाई से तीन महिलाएं घायल भी हो गईं। पुलिस ने आरोपियों में से दुकानदार युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मारपीट का यह मामला सोमवार अपराह्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी वेदप्रकाश अपने रिक्शा से विवाहित बहन उषा, दयावती और मां कोकिला के साथ बाजार आए। उषा को एक सर्राफ की उधारी चुकानी थी। वेदप्रकाश ने रिक्शा घंटाघर चौराहे पर एक दुकान के सामने खड़ा कर दिया। आरोप है कि यह देख दुकानदार बाहर निकल आया। उसने रिक्शा धकेल दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने साथियों की मदद से वेदप्रकाश, उनकी बहन उषा, दयावती और मां कोकिला की पिटाई कर दी। वेदप्रकाश का भाई मेघराज उन्हें बचाने को आगे बढ़ा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। उषा, मेघराज, वेदप्रकाश, कोकिला, दयावती घायल हो गईं। इस दौरान उषा के कानों से कुंडल भी गुम हो गए। महिलाओं के साथ घायल युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपियों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया है लेकिन शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू मारकर तालाब में धकेला
उझानी। नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी भूरे (30) पुत्र तोताराम गुठाइन तालाब में मछलियों की रखवाली करता है। आरोप है कि पड़ोस के ही दो-तीन लोग मछलियां पकड़ने पहुंच गए। मना करने पर उन्होंने भूरे के हाथ में चाकू घोंप दिया। घरवालों ने घायल भूरे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed