फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बॉक्सिंग में बदायूं का जलवा

बॉक्सिंग में बदायूं का जलवा

Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की अंतरजनपदीय भारोत्तोलन एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

जीत-हार की परवाह किए बिना प्रदर्शन करने वाला सच्चा खिलाड़ी: डीआईजी
बदायूं। पुलिस की 16वीं अंतरजनपदीय भोरोत्तोलन और बॉक्सिंग प्रतियोगिता बरेली जोन बरेली का सोमवार को शुभारंभ हो गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूं तो भारोत्तोलन में रामपुर की टीम का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि डीआईजी बरेली रेंज एलवी एंटनी देवकुमार ने कहा कि जीत-हार की परवाह किए बगैर मैदान पर प्रदर्शन करने वाला ही सच्चा खिलाड़ी होता है।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि ने शांति का प्रतीक कबूतर छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि खेल से सिपाहियों का मानसिक विकास होता है साथ ही विपरीत परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता बढ़ती है। एसपी रतन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल जीवन का एक अंग है। ऐसे आयोजनों से सिपाहियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच मिलता है।
विज्ञापन

इसके बाद पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता केप्रारंभिक मुकाबले में 56 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के अमित भास्कर, 72 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के अंकित चौहान और 81 किलोग्राम भारवर्ग में बदायूं के ही विनय कुमार और 91 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली के प्रतीक चौधरी ने दमखम दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर के नीरज कुमार प्रथम और बदायूं से सचिन दूसरे स्थान पर रहे। 62 किलोग्राम भारवर्ग में रामपुर के कमल प्रकाश त्यागी और बदायूं के प्रशांत ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 69 किलोग्राम भारवर्ग में बदायूं के लोकेश प्रथम और रामपुर के मनोज दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ये रहे महिला वर्ग के परिणाम
महिला वर्ग की 48 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रामपुर की रुचि शर्मा प्रथम और बदायूं की लक्ष्मी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम भारवर्ग में रामपुर की गीता कुमार प्रथम और बदायूं की अन्नपूर्णा दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 58 किलोग्राम भारवर्ग में रामपुर की नीलम राणा प्रथम और सोनी चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, समेत बरेली जोन के आठ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम में एएसपी सिटी पियूष श्रीवास्तव, एएसपी देहात एसएस सिंह, सीओ लाइन एमएस राणा, सीओ सहसवान वीके त्यागी के अलावा आरआई केके सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed