{"_id":"119-107601","slug":"Badaun-107601-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग पर ट्राली पलटी, एक घंटे रहा जाम"}
क्रॉसिंग पर ट्राली पलटी, एक घंटे रहा जाम
Badaun
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नेकपुर रेलवे क्रासिंग के पास धान के पुआल से भरी ट्राली पटलने की वजह से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी जाम में फंसे रहे। बाद में ट्राफिक पुलिस ने किसी तरह से ट्राली हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
आवास विकास रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते कचहरी से एसएसपी दफ्तर, डीएम रोड होते हुए फर्रुखाबाद के लिए वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसी रोड पर ऑफीसर्स और जजी कॉलोनी हैं। ऐसे में इस रोड पर भारी ट्राफिक रहता है। बुधवार को दोपहर नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर पुआल से भरी ट्राली पलट गई। इससे यहां करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी फंसे रहे।