फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   4 young men lost their lives in 12 years

12 साल में 4 जवानों ने गंवाई जान

Thu, 21 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
4 young men lost their lives in 12 years
पकडि़हवा एसएसबी कैंप कार्यालय से शव ले जाते जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी  द्वतीय वाहिनी की तैनाती के बाद अब तक चार जवानों की मौत हुई है। इसमें दो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो दो की मौत संदिग्ध हाल में हुई दुर्घटना में बताई गई।नेपाल सीमा पर द्वितीय वाहिनी की तैनाती वर्ष 2004 में हुई थी। इससे पहले यह सीमा दसवीं वाहिनी के जिम्मे थी। 
विज्ञापन

जिले को स्पर्श कर रही नेपाल की 68 किमी लंबी सीमा वर्ष 2002 में एसएसबी के हवाले हुई थी। नवंबर 2002 में यहां एसएसबी की दसवीं वाहिनी को तैनात किया गया था। यह वाहिनी करीब दो वर्ष तक यहां तैनात रही। वर्ष 2004 में  यहां द्वितीय वाहिनी को तैनात किया गया।
विज्ञापन

तब से सीमा की कमान इन्हीं के हाथों में है।12 वर्षों में जिन चार जवानों की मौत हुई उसमें सबसे पहले वर्ष 04-05 में ककरहवा बार्डर के दुल्हा कोठी के पास मेजर (हेड कांस्टेबल) की संदिग्ध हाल में मौत हुई थी। इसके बाद वर्ष 05-06 में बजहां बीओपी पर उत्तराखंड के निवासी एक जवान की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के वक्त  एसएसबी और सिविल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बीओपी पर ही मौजूद रहे। घटना का कारण जवान की पैर फिसलकर मौत बताया गया था। तीसरी घटना 22 मई 2014 की है।

बजहां बीओपी पर तैनात बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी गांव निवासी रजनीश कुमार नामक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर जान दे दी थी। गुरुवार को पकड़िहवा में एएसआई खूबराम की मौत चौथी घटना थी। गौरतलब बात यह है कि जवानों की मौत की घटनाएं फरमाने वाली बात है कि यह घटनाएं एसएसबी द्वितीय वाहिनी के अलीगढ़वा कंपनी के अंतर्गत ही हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed