भट्ठा मालिकों ने जीएसटी को लेकर बैठक की
जिला ईट निर्माता समिति ने बृहस्पतिवार को समस्याओं को लेकर शहर के एक होटल में बैठक की। जिसमे जीएसटी के अधिकारी भी शामिल रहे। भट्ठा मालिकों की समस्याओं का जीएसटी के अधिकारियों ने समाधान किया। कैसे जीएसटी भरना है और किन-किन विंदुओ का ध्यान रखना है यह बताया गया। समिति के अध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहाकि भट्ठा स्वामियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया है।