गूगल मैप बताएगा दोस्तों का असली ठिकाना

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
You Can Now Track Your Friends Using Google Maps
गूगल मैप - फोटो : arstechnica

    गूगल मैप अब आपको केवल रास्ता ही नहीं बताएगा, बल्कि अब यह आपको दोस्तों और करीबियों का पता भी बताएगा। गूगल मैप के रियल टाइम ट्रैकिंग के जरिए आप अपने हर एक मूवमेंट को दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे।

    यानी आपका दोस्त कहां है और किस रास्ते से जा रहा है इसका पता आप लगा सकते है। यह फीचर मोबाइल ऐप के साथ-साथ कंप्यूटर पर भी काम करेगा। इस फीचर के यूज के लिए दोस्तों के साथ आपको अपनी लोकशन शेयर करनी होगी, हालांकि यहां आपको इसका विकल्प मिलेगा कि आप अपने किस कॉन्टेक्ट के साथ लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    जैसे ही आपके दोस्त के पास आपकी लोकेशन पहुंचेगी तो वह एक छोटे से आइकन में ब्लू डॉट के साथ देख सकेगा कि वह कहां और आप कहां हैं और किस रास्ते से जा रहे हैं। इस फीचर में लोकेशन की टाइम भी है यानी जितनी देर के लिए आपके दोस्त ने लोकेशन शेयर की उतनी देर ही आप उसे ट्रैक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें