WhatsApp: व्हॉट्सएप अकाउंट हो गया है बैन? तो घबराएं नहीं, जानें फिर से चालू करने का पूरा तरीका

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 12 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

अगर आपका भी व्हॉट्सऐप बैन हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, सबसे पहले आपको ये देखना है कि आपका व्हॉट्सऐप बैन होने के पीछे क्या वजह है। हालांकि, इसकी हर किसी को जानकारी नहीं होती है, यहां जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन
WhatsApp What is the way to fix it if WhatsApp account is banned know the complete process step by step
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनियाभर में चैटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप का आप भी इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में आपके नंबर पर व्हॉट्सएप बैन हो जाए तो उसे किस तरह से फिर से ठीक किया जा सकता है। व्हॉट्सएप बैन होने पर अचानक से सारा काम रुक जाता है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण चैट और काम बीच में ही अटक जाता है।

    अगर आपका भी व्हॉट्सऐप बैन हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, सबसे पहले आपको ये देखना है कि आपका व्हॉट्सएप बैन होने के पीछे क्या वजह है। हालांकि, इसकी हर किसी को जानकारी नहीं होती है, यहां जानें पूरी जानकारी।

    विज्ञापन

    आपने व्हॉट्सएप के नियमों को तोड़ा हो, किसी अवैध एप का उपयोग किया हो या फिर कुछ अनुचित किया हो।अगर यूजर किसी फर्जीवाड़े में शामिल हो।आपने किसी को गलत मैसेज या फिर कोई अनुचित लिंक और फर्जी मैसेज भेजा हो।अवैध तौर पर आपने किसी की पर्सनल जानकारियों को इकट्ठा किया हो।अगर काफी अधिक लोगों ने आपके व्हॉट्सएप अकाउंट को रिपोर्ट या ब्लॉक किया हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें