Instagram: इंस्टाग्राम अकाउंट को मोबाइल और पीसी से कैसे करें डिलीट या फिर बंद, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क अमर उजालाअमित कुमार
Fri, 12 Apr 2024 03:51 PM IST
सार

काफी लोग इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट या फिर कुछ समय के लिए बंद करते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम खाते को किस तरह से डिलीट किया जाएगा, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती है, ऐसे में आप यहां पर इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Instagram How to delete or close Instagram account from mobile and PC know process
Instagram - फोटो : Freepik

    विस्तार

    इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक मशहूर प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम की पहुंच लोगों की जिंदगी में काफी तेजी से बढ़ गई है। आजकल काफी लोग अपनी घूमने-फिरने की फोटो भी इस प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। साथ ही एक टैब के जरिए अपने नजदीकी लोगों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके अलावा लोग रील्स देखने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। इस तरह से इंस्टाग्राम लोगों की जिंदगी पर काफी हावी होता जा रहा है।

    ऐसे में काफी लोग इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट या फिर कुछ समय के लिए बंद करते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम खाते को किस तरह से डिलीट किया जाएगा, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती है। ऐसे में आप यहां पर इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम खाते को कैसे थोड़े समय के लिए बंद करना है, इसकी भी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

    यहां पर इंस्टाग्राम खाते को मोबाइल पर डिलीट और बंद करने के बारे में बताया गया है। ये एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए काम करेगा।

    सबसे पहले अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम एप खोलेएप खुलने के बाद अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें और हैमबर्गर मेन्यू पर जाएं।इसके बाद अकाउंट सेंटर में जाकर पर्सनल डिटेल में जाएं।फिर ऑनरशिप और कंट्रोल में जाएं, फिर आप आसानी से अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।इसके बाद आप जिस भी अकाउंट को बंद या डिलीट करना चाहते हैं, उसे चुनें और 'डिलीट अकाउंट' पर क्लिक करें, या फिर खाता बंद करें।ऐसा करने के बाद आपसे अकाउंट बंद करने या उसे डिलीट करने का कारण पूछा जाएगा। फिर आप अपना पासवर्ड डालकर अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट या कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें