OpenAI: सीईओ सैम अल्टमैन को निकाले जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा, यहां पढ़ें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Nov 2023 01:34 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने 2019-21 के बीच ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। सैम अल्टमैन और को-फाउंडर को निकाले जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने एक बयान जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने मीरा मुराती का समर्थन किया है जिन्हें फिलहाल ओपनएआई का अंतरिम सीईओ नामित किया गया है।

विज्ञापन
what Microsoft has to say on OpenAI after Sam Altman's sacking
satya nadella

    विस्तार

    ओपनएआई ने सीईओ सैम अल्टमैन को कंपनी से निकाल दिया है। सैम के अलावा को-फाउंडर को भी निकाला गया है। इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग कंपनी के बोर्ड के मेंबर के साथ कम्युनिकेशन नहीं कर रहे थे। सीईओ और को-फाउंडर को निकाले जाने का फैसला एक गूगल मीट मीटिंग में हुआ। बता दें कि अब तक के सबसे पावरफुल एआई चैटटूल ChatGPT को ओपनएआई ने ही तैयार किया है और इसके पीछे सैम का अहम योगदान है।

    ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट है सबसे बड़ा निवेशक

    ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे ज्यादा निवेश किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने 2019-21 के बीच ओपनएआई में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। सैम अल्टमैन और को-फाउंडर को निकाले जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने एक बयान जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने मीरा मुराती का समर्थन किया है जिन्हें फिलहाल ओपनएआई का अंतरिम सीईओ नामित किया गया है।

    विज्ञापन

    ऑल्टमैन को बर्खास्त करने के कुछ ही घंटों के भीतर नडेला ने एक्स पर लिखा, "जैसा कि आपने इस सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट में देखा, हम एआई के इस युग के लिए तेजी से इनोवेशन करना जारी रख रहे हैं, जिसमें एआई सिस्टम, मॉडल से लेकर संपूर्ण तकनीकी स्टैक पर 100 से अधिक घोषणाएं शामिल हैं। हम भविष्य के लिए निर्माण करते समय अपने ग्राहकों को यह सब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने अपने इनोवेशन को पूरा करने के लिए आवश्यक हर चीज तक पूरी पहुंच के साथ ओपनएआई के साथ एक दीर्घकालिक समझौता किया है। हमारी साझेदारी और मीरा की टीम के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें