101 रुपए में खरीदें वीवो स्मार्टफोन ! पढ़ें क्या है खास इस ऑफर में

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Thu, 20 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Vivo India offering smartphones at just rs 101 read about the new year offer
VIVO SmartPhones Pay Rs 101 Offer

    वीवो इंडिया ने कस्टमर्स के लिए 101 रुपए में स्मार्टफोन का विशेष ऑफर निकाला है। वीवो का यह ऑफर केवल ऑफलाइन कस्टमर्स के लिए ही होगा। वीवो ने ‘New Phone, New You’ ऑफर क्रिसमस और नए साल पर जारी किया है। यह ऑफर 20 जनवरी से शुरू होगा और 31 जनवरी, 2019 तक जारी रहेगा।

    10 हजार से ऊपर के स्मार्टफोन पर ऑफर

    VIVO SmartPhones Pay Rs 101 Offer
    VIVO SmartPhones Pay Rs 101 Offer

    वीवो के इस ऑफर तहत ग्राहक ऑफलाइन जाकर कोई भी वीवो स्मार्टफोन को 101 रुपए में खरीद सकता है, लेकिन स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपए से ऊपर होनी चाहिए। 101 रुपए देने के बाद बाकी के अमाउंट को 6 ईएमआई में चुकाना होगा।

    विज्ञापन

    वीवो ने इस ऑफर के लिए खासतौर पर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एचडीबी और कैपिटल फर्स्ट से करार किया है। 41 दिनों तक चलने वाला यह ऑफर वीवो के 45 हजार से ज्यादा स्टोर्स पर लागू होगा। इसके अलावा एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो 5 प्रतिशत का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को केवाईसी डॉक्यूमेंट्स के तौर पर पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड ले जाना होगा। इसके बाद अपनी पसंदीदा वीवो (नेक्स, वी11, वी11 प्रो, वाई95, वाई83 प्रो, वाई81-4जी) डिवाइस को चुनना होगा। रिटेलर को 101 रुपए देकर केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। जिसके बाद बाकी की राशि को 6 ईमआई में चुका सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें