अब ट्रूकॉलर से भी भेजें पैसे, ये है तरीका

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
truecaller adds payments feature now you can send and receive money
ट्रूकॉलर

    मशहूर कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर से भी अब आप पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। कंपनी ने मंगलवार को ट्रूकॉलर पे की जानकारी देते हुए कहा कि पैसे भेजने और रिसीव करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी हुई है।

    ट्रूकॉलर पे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर आधारित जो फिलहाल आईसीआईसीआई बैंक को सपोर्ट करेगा। ट्रूकॉलर पे फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक ट्रूकॉलर पे के इस्तेमाल के लिए आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट होना जरूरी नहीं है। यदि आपका बैंक यूपीआई को सपोर्ट करता है तो आप इसके जरिए पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    साथ ही ट्रूकॉलर पे के जरिए आप पेटीएम की तरह रिचार्ज और बिल पेमेंट भी कर सकेंगे। ट्रूकॉलर पे में सुरक्षा को लेकर कंपनी ने बताया कि यूजर्स के अकाउंट डिटेल या क्रेडिट/डेबिट कार्ड की डिटेल को स्टोर नहीं किया जाएगा। बता दें कि ट्रूकॉलर पे यूज करने के लिए आपको अलग से ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। यदि आपके फोन में ट्रूकॉलर ऐप है तो उसे अपडेट कर लें। ट्रूकॉलर पे का फीचर उसमें आ जाएगा। ऐप में प्रोफाइ में जाकर पैसे भेजे जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि ट्रूकॉलर ने हाल ही में एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इसे साझेदारी के बाद फीचर फोन में जिनमें एयरटेल का सिम कार्ड होगा, उन्हें बिना इंटरनेट के कॉलर की जानकारी प्राप्त होगी। इसके लिए ट्रूकॉलर फ्लैश एसएमएस का सहारा लेगा। जैसे ही एयरटेल सिम वाले इन फीचर फोन्स पर कोई अनजान नंबर से कॉल आएगा, कंपनी फ्लैश मैजेस से कॉलर की जानकारी दे देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें