आज है चौथा वर्ल्ड इमोजी डे, फेसबुक पर रोज यूज होते हैं 6 करोड़ Emoji

Emoji के बारे में आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। आप रोज व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सैकड़ों इमोजी यूज करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इमोजी का जन्म कैसे हुआ है और यह कैसे इतना लोकप्रिय हो गया? वैसे आपको बता दें कि आप वर्ल्ड इमोजी डे है। हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है।
इमोजी से पहले होता था emoticons का इस्तेमाल

आप शायद जानते हों या नहीं लेकिन आपको बता दें कि इमोजी का जन्म 1990 में हुआ और इससे पहले emoticons का इस्तेमाल होता था। emoticons (emotion + icon) से बना था जिसका इस्तेमाल टेक्ट्स के बदले किया जाता था। इमोजी को जापानी एक्सप्रेशन भी कहा जाता है।
1990 में शिगेटिका कुरिता (Shigetaka Kurita) ने पहली बार इमोजी को तैयार किया था। कुरिता ने यह इमोजी वाली फोटो जापान की एक टेलीकॉम कंपनी NTT Docomo के लिए बनाई थी ताकि किशोर बच्चों को रिझाया जा सके।
साल 2007 में एप्पल ने पहला आईफोन पेश किया और जापानी बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए फोन में इमोजी की-बोर्ड भी दिया। उस समय यह फीचर अमेरिकी यूजर्स के लिए नहीं था, लेकिन वे इसका इस्तेमाल करना जान गए थे। Emojipedia के फाउंडर Jeremy Burge ने साल 2014 में पहली बार वर्ल्ड इमोजी का ऐलान किया और उस दिन 17 जुलाई का दिन था।
बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल फेसबुक पर होता है। फेसबुक पर रोज करीब 6 करोड़ इमोजी का इस्तेमाल होता है। जबकि अकेले फेसबुक मैसेंजर पर 5 अरब इमोजी की इस्तेमाल होता है।