Google Search: क्या आप भी इंटरनेट से मिटाना चाहते हैं अपनी पर्सनल जानकारी? गूगल का ये टूल करेगा आपकी मदद!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Thu, 28 May 2026 01:38 PM IST
सार

Personal Information Removal On Google:

क्या आपका मोबाइल नंबर या घर का पता गूगल सर्च में दिखाई दे रहा है? तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसे हटाने के लिए गूगल एक टूल की मदद से आपको ऐसे संवेदनशील डेटा को सर्च रिजल्ट से हटाने का विकल्प देता है। जानिए कौन सा है ये टूल और कैसे आप चंद मिनटों में अपनी पर्सनल जानकारी को गूगल सर्च रिजल्ट से हटा सकते हैं।

विज्ञापन
Your Phone Number May Be Public on Google- Here’s How to Remove It
Google Results about you - फोटो : Google

    विस्तार

    मान लीजिए, कोई व्यक्ति गूगल पर आपका नाम सर्च करे और उसे आपका पर्सनल मोबाइल नंबर या घर का पता मिल जाए। जाहिर है, कोई भी अपनी प्राइवेसी के साथ ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहेगा। पब्लिक डोमेन में ये जानकारी होने का मतलब है कि आपको लगातार स्पैम कॉल्स आ सकते हैं और डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए गूगल के पास एक खास टूल है, जिसे कहते हैं 'Results about you'। इस फीचर की मदद से आप अपनी सेंसिटिव जानकारी को गूगल के सर्च रिजल्ट से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करता है।

    यह टूल क्या करता है?

    रिजल्ट अबाउट यू नाम का ये टूल आपकी पर्सनल डिटेल्स को गूगल सर्च पर मॉनिटर करता है। अगर आपका नंबर, ईमेल या घर का पता किसी वेबसाइट के जरिए गूगल सर्च में दिखाई दे रहा है तो आप उसे वहां से हटाने (रिमूव करने) की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल सर्च से अपना नंबर या एड्रेस कैसे हटाएं?

    पूरी प्रोसेस काफी आसान है। आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल सर्च पर जाएं:

    अपने गूगल अकाउंट में साइन-इन करें। इसके बाद गूगल सर्च में 'Results about you' सेक्शन को ओपन करें।

    अपनी डिटेल्स एड करें:

    टूल को बताएं कि आपको क्या मॉनिटर करना है। अपना फोन नंबर, ईमेल आईडी या घर का पता एंटर करके सेव करें। अब गूगल सर्च रिजल्ट्स में आपकी इन डिटेल्स को स्कैन करना शुरू कर देगा।

    रिजल्ट्स चेक करें:

    स्कैन के बाद, गूगल आपको उन साइट्स की लिस्ट दिखाएगा जहां आपका पर्सनल डेटा मौजूद है। आप खुद देखकर कंफर्म कर सकते हैं कि दिखाई जा रही जानकारी सही है या नहीं।

    रिमूवल रिक्वेस्ट डालें:

    आपको जिस भी रिजल्ट से अपना नंबर या पता हटाना है, उसे सिलेक्ट करें। इसके बाद प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट रिमूवल पर क्लिक कर दें।

    अलर्ट मॉनिटर करें:

    अगर आगे चलकर आपका डेटा किसी नए सर्च रिजल्ट में आता है तो गूगल आपको नोटिफिकेशन भेज देगा। अपनी प्राइवेसी मेंटेन रखने के लिए बीच-बीच में इस टूल को चेक करते रहें।

    एक जरूरी बात जो आपको पता होनी चाहिए

    यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है। इस प्रोसेस से आपका नंबर या एड्रेस सिर्फ गूगल सर्च के रिजल्ट्स से हटेगा। जिस ओरिजिनल वेबसाइट पर आपका डेटा पब्लिश हुआ है, वहां से यह डिलीट नहीं होगा। डेटा को उस सोर्स वेबसाइट से पूरी तरह मिटाने के लिए आपको सीधे उस साइट के ओनर से संपर्क करना होगा। कुल मिलाकर, अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को कंट्रोल में रखने और अपना डेटा अनजान लोगों की नजरों से दूर रखने के लिए यह गूगल का एक बेहद काम का फीचर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें