Electricity Bill Reduce Tips: सर्दियों में गीजर-हीटर से बढ़ा बिल? ये आदतें छोड़ें, कम खर्च होगी बिजली

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 23 Dec 2025 01:00 PM IST
सार

Geyser–Heater Bill Saving Tips:

सर्दियों में गीजर और हीटर के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली का बिल सामान्य की तुलना में दुगुना तेजी से बढ़ता है, लेकिन ठंड में इनका इस्तेमाल भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप कुछ इस्तेमाल के तरीके बदलकर ठंड में भी बिजली का बिल घटा सकते हैं। यहां जानिए आसान और कारगर उपाय...

your electricity bill soaring due geysers heaters  winter Break these habits save electricity costs
geyser - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    दिसंबर महीने से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग गीजर और रूम हीटर का जमकर इस्तेमाल करते हैं। इससे राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल बजट बिगाड़ देता है। ऐसे में नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर आप अपना बचट मेनटेन कर सकते हैं।

    बिजली बचाते हैं स्मार्ट गीजर
    बिजली बचाते हैं स्मार्ट गीजर - फोटो : AI

    टाइमर से बचाएं बिजली बिल

    आजकल बाजार में कई तरह के स्मार्ट गीजर और हीटर मिलते हैं। कुछ में ऑटो कट-ऑफ और टाइमर जैसे फीचर मौजूद होते हैं । आप टाइम लिमिट सेट करके बिजली बचा सकते हैं।आप मोबाइल से ऑन-ऑफ कंट्रोल कर सकते हैं। इससे बेवजह डिवाइस चलने से बिजली बचती है।

    ये भी पढ़े: Tech Tips: इन 7 Gadgets को प्लग से नहीं निकालते, तो कर रहे बड़ी गलती, जेब खाली करती हैं ये बुरी आदतें

    गीजर
    गीजर - फोटो : Adobe Stock

    थमोस्टेट से बचेगी बिजली

    गीजर का आदर्श तापमान 50–55 डिग्री सेल्सियस होता है। इससे ज्यादा तापमान पर बिजली खपत तेजी से बढ़ती है, लेकिन शायद कम ही लोगों का पता होगा कि कम तापमान पर भी आराम से पानी गर्म हो सकता है। क्योंकि आजकल ज्यादातर गीजर में थर्मोस्टेट इनबिल्ट होता है। ये बिजली बचाने में मदद करता है।

    और पढ़ें...