Electricity Bill Reduce Tips: सर्दियों में गीजर-हीटर से बढ़ा बिल? ये आदतें छोड़ें, कम खर्च होगी बिजली
Geyser–Heater Bill Saving Tips:
सर्दियों में गीजर और हीटर के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली का बिल सामान्य की तुलना में दुगुना तेजी से बढ़ता है, लेकिन ठंड में इनका इस्तेमाल भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप कुछ इस्तेमाल के तरीके बदलकर ठंड में भी बिजली का बिल घटा सकते हैं। यहां जानिए आसान और कारगर उपाय...

विस्तार
दिसंबर महीने से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग गीजर और रूम हीटर का जमकर इस्तेमाल करते हैं। इससे राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल बजट बिगाड़ देता है। ऐसे में नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर आप अपना बचट मेनटेन कर सकते हैं।

टाइमर से बचाएं बिजली बिल
आजकल बाजार में कई तरह के स्मार्ट गीजर और हीटर मिलते हैं। कुछ में ऑटो कट-ऑफ और टाइमर जैसे फीचर मौजूद होते हैं । आप टाइम लिमिट सेट करके बिजली बचा सकते हैं।आप मोबाइल से ऑन-ऑफ कंट्रोल कर सकते हैं। इससे बेवजह डिवाइस चलने से बिजली बचती है।
ये भी पढ़े: Tech Tips: इन 7 Gadgets को प्लग से नहीं निकालते, तो कर रहे बड़ी गलती, जेब खाली करती हैं ये बुरी आदतें

थमोस्टेट से बचेगी बिजली
गीजर का आदर्श तापमान 50–55 डिग्री सेल्सियस होता है। इससे ज्यादा तापमान पर बिजली खपत तेजी से बढ़ती है, लेकिन शायद कम ही लोगों का पता होगा कि कम तापमान पर भी आराम से पानी गर्म हो सकता है। क्योंकि आजकल ज्यादातर गीजर में थर्मोस्टेट इनबिल्ट होता है। ये बिजली बचाने में मदद करता है।
- New Year Scam: न्यू ईयर पर भूल से भी न करें ये गलती, नहीं तो एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- Inverter Battery: इन्वर्टर बैटरी की बढ़ेगी उम्र! बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बैकअप की टेंशन होगी छूमंतर
- Tech Tips: इन 7 Gadgets को प्लग से नहीं निकालते, तो कर रहे बड़ी गलती, जेब खाली करती हैं ये बुरी आदतें
- AQI: दमघोंटू हुई उत्तर भारत की हवा! Google Maps बताएगा आपके इलाके का AQI, घर से निकलने के पहले जरूर करें चेक