Fire Safety: UPPCL की चेतावनी, एक्सटेंशन बोर्ड में गलत प्लग से लग सकती है आग; आप भूलकर भी न करें ये लापरवाही
Extension Board Safety Tips
: एक्सटेंशन का इस्तेमाल तो आजकल आम हो गया है। मोबाइल चार्जर से लेकर टीवी, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस एक साथ लगाने के लिए हम इसका यूज करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगो को पता है कि इसका गलत तरीके से इस्तेमाल एक बड़े खतरे की वजह बन सकता है? UPPCL ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में एक्सटेंशन बोर्ड का सही इस्तेमाल समझना बहुत जरूरी है...

विस्तार
Extension Board Fire Risk
: अगर आप भी एक्सटेंशन बोर्ड पर जरूरत से ज्यादा लोड डालते हैं, तो इससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। ऐसे में इस लेख में जानिए एक्सटेंशन बोर्ड में कितने प्लग सुरक्षित हैं और किन उपकरणों को इससे दूर रखना चाहिए।
UPPCL ने क्या चेतावनी जारी की?
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक्सटेंशन बोर्ड में जरूरत से ज्यादा लोड डालना आग का बड़ा कारण बन सकता है। खासकर गर्मियों में बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।
How many plugs in extension board: एक्सटेंशन बोर्ड में कितने प्लग लगाना सुरक्षित है?
अधिकतर एक्सटेंशन बोर्ड में 3 से 4 प्लग लगाने की जगह होती है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सुरक्षा सिर्फ प्लग की संख्या पर निर्भर नहीं करती। असली मामला बोर्ड की कुल लोड क्षमता का होता है। अगर आप कम बिजली खर्च करने वाले डिवाइस जैसे मोबाइल चार्जर, लैपटॉप या टीवी चला रहे हैं और इन सभी को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप भारी बिजली खींचने वाले उपकरण को लगा रहे हैं, तो इसपर ओवरलोड पड़ सकता है।
लोड समझना क्यों जरूरी है?
एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय उसकी Ampere (A) और Watt क्षमता जरूर देखनी चाहिए। अधिकतर घरों में तो 1000W से 1500W तक का लोड संभालने वाला बोर्ड इस्तेमाल किया जाता है। जबकि भारत में बिजली सप्लाई लगभग 220V होती है। ऐसे में अगर बोर्ड 6A का है, तो उसकी अधिकतम क्षमता लगभग 1320W तक होती है। यानी अगर कुल लोड इससे ज्यादा हो गया, तो तार गर्म होने लगते हैं और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
Extension board load capacity calculation: वोल्ट और एम्पियर को खुद ऐसे कैलकुलेट करें
UPPCL की सलाह के अनुसार, एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने से पहले उसके पीछे या बॉक्स पर लिखी रेटिंग को जरूर पढ़ें। भारत में बिजली सप्लाई और बोर्ड की क्षमता का एक सीधा फॉर्मूला है:
कुल वाट क्षमता (Wattage) = वोल्ट (Volt)* एम्पियर (Ampere)
वहीं, हमारे घरों में सामान्य एक्सटेंशन बोर्ड 6 एम्पियर (6A) के होते हैं। भारत में बिजली की सप्लाई 220V होती है। इस हिसाब से 220*6A = 1320 W यानी आपका 6A का बोर्ड करीब 1320 वाट तक का ही लोड ले सकता है। जब आप इस गणित को समझ जाएंगे, तो आप खुद जान जाएंगे कि किस उपकरण को एक साथ प्लग करना है और किसे अकेले चलाना है।
किन उपकरणों को एक्सटेंशन बोर्ड से दूर रखें?
कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बहुत ज्यादा बिजली खींचते हैं। इन्हें एक्सटेंशन बोर्ड में लगाने से बचना चाहिए। इनमें इलेक्ट्रिक केतली, माइक्रोवेव, प्रेस, वॉशिंग मशीन और फ्रिज आदि शामिल हैं। शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि अकेले इलेक्ट्रिक केटल ही 1500W तक लोड खींच सकती है। ऐसे में यह बोर्ड की पूरी क्षमता पार कर सकती है।
ज्यादा लोड से क्या खतरे हो सकते हैं?
लोग सोचते हैं कि एक साथ लगा देने से क्या ही हो जाएगा? तो आपको बता दें कि इससे तार गर्म होने लगते हैं, इंसुलेशन पिघल सकता है, स्पार्किंग शुरू हो सकती है,
शॉर्ट सर्किट हो सकता है और ये सब कारण आग लगने का खतरा बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि UPPCL ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Electrical fire prevention at home: एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
बोर्ड की रेटिंग जरूर पढ़ें:
बोर्ड के पीछे लिखी Watt और Ampere क्षमता को जरूर समझें। जैसा की ऊपर बताया भी गया है।भारी उपकरण सीधे वॉल सॉकेट में लगाएं:हीटर, गीजर या माइक्रोवेव जैसे उपकरण एक्सटेंशन बोर्ड में न लगाएं।बोर्ड को ओवरलोड न करें:सलाह के अनुसार बोर्ड को उसकी पूरी क्षमता तक न ले जाएं। बेहतर होगा कि आधे लोड तक ही इस्तेमाल करें।खराब वायरिंग वाले बोर्ड तुरंत बदलें:अगर बोर्ड गर्म हो रहा है या स्पार्किंग हो रही है, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें।