World Photography Day 2022: ये पांच टिप्स आपको बना देंगे मोबाइल फोटोग्राफी का एक्सपर्ट
19 अगस्त यानी आज World Photography Day के मौके पर, हम आपको मोबाइल फोटोग्राफी के बारे में कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जो आपके स्मार्टफोन फोटोग्राफी कौशल को और निखार देंगे।

विस्तार
किसी के पास स्मार्टफोन हो और वह फोटोग्राफी न करता हो ऐसा होना बहुत मुश्किल है। 21वीं सदी में दुनिया भर के लोग इतनी बड़ी तादाद में फोटोग्राफी कर रहे हैं की पिछली सदी से कोई तुलना ही बेमानी है। फोट्यूटोरियल डाटा (Photutorial data) के मुताबिक 2021 में दुनिया भर में 1.2 ट्रिलियन तस्वीरें ली गईं थीं। अनुमान है की 2022 में यह संख्या 1.72 ट्रिलियन रह सकती है और 2025 तक यह आंकड़ा 2 ट्रिलियन होगा। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 92.5 प्रतिशत फोटो सिर्फ स्मार्टफोन से ली गईं हैं। आधुनिक तकनीक ने हमारे फोटोग्राफी कौशल को बड़ा दिया है और स्मार्टफोन ने सभी को फोटोग्राफर बना दिया है। 19 अगस्त यानी आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर, हम आपको मोबाइल फोटोग्राफी के बारे में कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जो आपके स्मार्टफोन फोटोग्राफी कौशल को और निखार देंगे। चलिए जानते हैं।
अच्छी फोटोग्राफी के लिए पहला कदम यह है की आपको स्मार्टफोन के कैमरे से ठीक से परिचित होना चाहिए। क्या इसमें मैनुअल सैटिंग्स हैं? यदि जवाब हां है, तो उन्हें भी एक्सप्लोर करें। फोकस और ऐक्सपोजर जैसे फीचर्स पर ध्यान दें। विभिन्न सैटिंग्स का इस्तेमाल करते हुए पिक्चर क्लिक करें और उनमें क्या फर्क है यह देखें। आजकल बहुत से फोन हैं जो 8के वीडियो शूट करने में सक्षम हैं, जबकि 4के या यूएचडी तो बहुत आम हो चुके हैं। ज्यादा रिजॉल्यूशन का मतलब है आपके वीडियो में अधिक पिक्सल, तो इससे डिटेल व शार्पनेस भी बेहतर हो जाती है। अपने फोन कैमरे को जानने का सबसे अच्छा तरीका है की खूब सारी तस्वीरें खींचिए और उन्हें कंपेयर करें। आप अलग-अलग सैटिंग का इस्तेमाल करते हुए जितनी ज्यादा तस्वीरें लेंगे उतना ही आप डिफरेंट लाइट और एंगल में कैमरा इस्तेमाल करना सीखेंगे। खुद को एक सैटिंग तक सीमित न रखें, सभी को एक्सप्लोर करें।
बाहर खुले नेचुरल लाइट में फोटो क्लिक करें। आप देखेंगे की बाहर ली गई तस्वीरों में भीतर ली गई तस्वीरों के मुकाबले बहुत विविधता है और वे ज्यादा अच्छी दिखती हैं। गौर करने लायक अहम बिंदु यह है की लाइट न केवल फोटो की ब्राइटनेस व एक्सपोजर को तय करती है बल्कि फोटो के टोन व मूड को भी बनाती है। और मुमकिन हो तो यह सुनिश्चित करें की सबजेक्ट आगे की तरफ से पर्याप्त लाइट में हों न की उनके पीछे की तरफ ज्यादा लाइट हो। बेहतर होगा कि आप अपने साथ लाइट का भी इंतजाम रखें। आजकल बाजार में कई सारी पोर्टेबल लाइट्स उपलब्ध हैं।