काम की बात: स्मार्टफोन में क्यों लगती है आग, ये हैं पांच प्रमुख कारण, जानें बचाव के तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Oct 2024 02:41 PM IST
सार

फोन में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बैटरी से संबंधित समस्याएं और तकनीकी गड़बड़ियां शामिल हैं। आज हम आपको फोन की बैटरी में आग लगने के पांच कारण और बचाव के तरीके बताएंगे...

विज्ञापन
Why does smartphone catch fire these are the five main reasons know the methods of prevention
smartphone heating issue - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। लोग हर जगह फोन को लेकर जा रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, चाहे वह टॉयलेट ही क्यों ना हो। आपने अक्सर फोन में आग लगने की खबर पढ़ी होगी। फोन में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बैटरी से संबंधित समस्याएं और तकनीकी गड़बड़ियां शामिल हैं। आज हम आपको फोन की बैटरी में आग लगने के पांच कारण और बचाव के तरीके बताएंगे...

    लिथियम-आयन बैटरी की खराबी:

    अधिकांश स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर बैटरी ओवरचार्ज हो जाए, खराब हो जाए या डैमेज हो जाए, तो यह अत्यधिक गर्मी पैदा कर सकती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। फोन को रात भर चार्जिंग में लगाकर ना छोड़ें।

    विज्ञापन

    ओवरहीटिंग (अत्यधिक गर्मी):

    अगर फोन अत्यधिक इस्तेमाल किया जाए या फिर बहुत अधिक समय तक चार्ज किया जाए, तो इससे फोन गर्म हो सकता है। खासकर जब फोन को हाई-परफॉर्मेंस एप्लिकेशन्स (जैसे गेमिंग) के लिए इस्तेमाल किया जाता है या गर्मी में इस्तेमाल होता है, तो फोन में आग लगने की संभावना बढ़ सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें