WhatsApp tips: मैसेज भेजकर डिलीट करने वाले की कुंडली ऐसे निकालें, किसी दूसरे एप की जरूरत नहीं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Sep 2022 04:37 PM IST
सार

WhatsApp Tips: स्मार्टफोन के एक फीचर्स की मदद से डिलीट किए गए मैसेज को भी देखा जा सकता है और यह फीचर्स आपके फोन में ही मौजूद होता है। तो चलिए जानतें हैं इस फीचर को और इसे यूज करने के आसान तरीका भी देखेंगे।

Whatsapp Tips and Tricks How To See Deleted Messages On Whatsapp Know Process In Hindi
whatsapp new - फोटो : istock

    विस्तार

    आजकल लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप पर यूजर की जरूरत और सुविधा के हिसाब से कई फीचर्स मिलते हैं, जिनमें मैसेज को डिलेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। यानी आप अन्य यूजर्स को भेजे मैसेज को उसके देखने से पहले की डिलीट कर सकते हैं। इसके बाद केवल सामने वाले यूजर्स के चैटबॉक्स में मैसेज का सिंबल होता है और उसमें दिखता है कि मैसेज डिलीट हो चुका है। ऐसे में डिलीट मैसेज की जिज्ञासा को लेकर कई लोग परेशान भी होने लगते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि स्मार्टफोन के एक फीचर्स की मदद से डिलीट किए गए मैसेज को भी देखा जा सकता है और यह फीचर्स आपके फोन में ही मौजूद होता है। तो चलिए जानतें हैं इस फीचर को और इसे यूज करने के आसान तरीका भी देखेंगे।

    आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) का फीचर्स मिलता है। इसकी मदद से आपके फोन में आने वाली सभी नोटिफिकेशन्स को रिकॉर्ड कर लिया जाता है, जिससे आप नोटिफिकेशन मिस होने पर बाद में भी इसे देख सकते हैं। इस फीचर्स की मदद से आप व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज के साथ अन्य एप की नोटिफिकेशन हिस्ट्री भी चैक कर सकते हैं।

    व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज को देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन का नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन को चालू करना है। इसके लिए आप फोन की सैटिंग को ओपन करके Notifications & Status Bar ऑप्शन को टैप करें। इसके बाद आपको More Settings के ऑप्शन में जाना है। यहां से Notification History को टैप करें और इसे ऑन कर दें। अब आपके फोन में जो भी नोटिफिकेशन आएंगे ये उसे नोटिफिकेशन हिस्ट्री में सेव कर लेगा।

    WhatsApp tips: मैसेज भेजकर डिलीट करने वाले की कुंडली ऐसे निकालें, किसी दूसरे एप की जरूरत नहीं
    WhatsApp tips: मैसेज भेजकर डिलीट करने वाले की कुंडली ऐसे निकालें, किसी दूसरे एप की जरूरत नहीं
    WhatsApp tips: मैसेज भेजकर डिलीट करने वाले की कुंडली ऐसे निकालें, किसी दूसरे एप की जरूरत नहीं

    अब मान लीजिए किसी यूजर में आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा है और आपके देखने से पहले ही उसे डिलीट कर दिया है। ऐसे में आपके फोन पर मैसेज नोटिफिकेशन तो आता है पर देखने से पहले ही मैसेज डिटील होने की वजह से आपको मैसेज दिखाई नहीं देता। अब आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री पर जाना है और वहां आप उस मैसेज को देख सकते हैं। इसके लिए Notification History ऑप्शन में जाएं और वहां से व्हाट्सएप चैट पर टेप करें, इसके बाद आप व्हाट्सएप के डिलीट होने वाले मैसेज के साथ-साथ सभी नोटिफिकेशन भी एक साथ देख सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें