WhatsApp: व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी करें पुख्ता, विस्तार से जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 20 Apr 2024 05:27 PM IST
सार

व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद आपका अकाउंट सुरक्षित बन जाएगा। जानिए पूरी डिटेल।

whatsapp how to control who can see personal data know the detail
WhatsApp - फोटो : istock

    विस्तार

    डिजिटल युग में प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। डिजिटल प्राइवेसी को सुरक्षित रखना आज के समय में काफी मुश्किल काम हो गया है। मशहूर चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। व्हॉट्सएप में प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए कई विकल्प मिलते हैं। व्हॉट्सएप पर आपसे कौन कनेक्ट हो सकता है, कौन आपके पर्सनल डेटा की जानकारी को देख सकता है। साथ ही सुरक्षा के लिए कई अन्य विकल्प भी मिलते हैं।

    • सबसे पहले व्हॉट्सएप की सेटिंग में जाएं फिर प्राइवेसी को चुनें।
    • फिर स्टार्ट चेकअप पर क्लिक करें।
    • इसके बाद यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइज्ड कर सकते हैं।

    व्हॉट्सएप पर आपसे कौन जुड़ सकता है, इसका विकल्प मिलता है। इस फीचर के जरिए आप ये तय कर सकते हैं कि कौन आपके साथ व्हॉट्सएप पर जुड़ सकता है। अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प चुनने के बाद आप अनचाहे मैसेज और कॉल्स को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही ये भी नियंत्रित कर सकते हैं कि आपको व्हॉट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें