WhatsApp Account Recovery: अचानक रिव्यू में चला गया है आपका व्हाट्सएप अकाउंट? जानें रिस्टोर करने के आसान तरीके

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 04 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

WhatsApp Under Review:

भारत में अचानक कई यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट रिव्यू में चले गए, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भविष्य में या अभी आपको भी इस समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए आइए जानते हैं कि अगर किसी का अकाउंट लॉक हो जाता है, तो उसे आसानी से रीस्टोर कैसे किया जा सकता है।

WhatsApp Account Locked or Under Review? Here How Get Back
व्हाट्सएप को रिस्टाेर करने का आसान तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    WhatsApp Account Locked:

    कल यानी सोमवार देर शाम भारत समेत दुनिया भर में बड़ी संख्या में व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट अचानक अंडर रिव्यू में चले गए। वो भी बिना किसी चेतावनी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी शिकायतें साझा कीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने मामले को स्वीकार करते हुए कहा कि अकाउंट्स को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    क्या है पूरा मामला?

    • सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करनी शुरू कर दी। व्हाट्सएप खोलने पर कई लोगों को एक नोटिस दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट समीक्षा के अधीन है।
    • नोटिस में कहा गया कि आपके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपने हमारी सेवा की शर्तों का पालन किया है। आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की जानकारी दे दी जाएगी।
    • इसके बाद प्रभावित यूजर्स व्हाट्सएप के कई फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके।

    कंपनी ने क्या कहा?

    • कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेटा ने प्रवक्ता ने इस पर कहा कि हम हमेशा उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं, जो हमारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं।
    • इसी वजह से हम अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं, ताकि दूसरे यूजर्स सुरक्षित रह सकें। कभी-कभी इस प्रक्रिया में हमसे गलती भी हो जाती है। अगर ऐसा होता है, तो हम प्रभावित अकाउंट्स को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश करते हैं।

    अगर आपका अकाउंट रिव्यू में चला जाएं तो क्या करें?

    WhatsApp Account Recovery: अचानक रिव्यू में चला गया है आपका व्हाट्सएप अकाउंट? जानें रिस्टोर करने के आसान तरीके

    अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी अंडर रिव्यू में चला जाए, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सबसे पहले 24 घंटे तक इंतजार करें, क्योंकि कंपनी आमतौर पर इसी अवधि में जांच पूरी कर लेती है।

    अगर इसके बाद भी अकाउंट बहाल नहीं होता है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलाे करें...

    • सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खाेलें और सेटिंग्स में जाएं।
    • हेल्प एंड फीडबैक सेक्शन पर क्लिक करें।
    • Contact Us विकल्प चुनें।
    • अपनी समस्या विस्तार से लिखें।
    • स्क्रीनशॉट अटैच करके रिक्वेस्ट भेज दें।
    • अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर जाएं और www.whatsapp.com खोलें।
    • सपोर्ट या कांटेक्ट अस (Contact Us) वाले विकल्प को चुनें।
    • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और मैसेज बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर सबमिट कर दें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें