Tech Tips: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रीज? सालों से लोग कर रहे गलती... फिर आता है ज्यादा बिल
Distance Between Fridge And Wall:
घर में फ्रीज ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा? इसकी एक वजह फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी का न होना हो सकता है। जानिए कैसे आप फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी बनाकर कम कूलिंग की समस्या से निजात पा सकते हैं।

विस्तार
सर्दी हो या गर्मी, घर में फ्रिज ऐसा मशीन है जो चौबीसों घंटे चलता रहता है। हालांकि, घर में रखें इलेक्ट्रिकल एप्लाइंसेज का अगर सही से देखभाल न किया जाए तो वे आपका बहुत कम समय में ही आपका साथ छोड़ सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में रखा फ्रिज लंबे समय तक बिना किसी बड़ी परेशानी के चलता रहे तो कुछ छोटी-मोटी बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, बहुत से लोगों को घर में फ्रीज की सही प्लेसमेंट पता नहीं होती। कई लोग तो फ्रीज को दीवार से पूरा सटाकर रख देते हैं जो उसके लिए सही नहीं होता। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि फ्रीज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए।

सही दूरी क्यों है जरूरी?
फ्रीज एक इलेक्ट्रिकल एप्लाइंस है जो चलने पर गर्म होता है और गर्मी को बाहर फेंकता है। अगर आप चलते हुए फ्रीज की सतह को छूएंगे तो वह गर्म लगेगा। फ्रीज की इस गर्मी को बाहर निकलने के लिए खाली जगह की जरूरत होती है, लेकिन जब आप फ्रीज को दीवार से बहुत नजदीक रख देते हैं तो यह गर्मी ठीक से निकल नहीं पाती और उसके कंप्रेसर पर लोड बढ़ने लगता है। कंप्रेसर पर हद से ज्यादा लोड बढ़ने पर उसकी लाइफ कम हो जाती है और वह जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपको भी नहीं पता कि फ्रीज और दीवार के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए, तो यहां हम इसी के बारे में बात कर रहे हैं।
सही दूरी के बारे में क्या कहती है कंपनियां
वैसे तो इस विषय के बारे में इंटरनेट पर कई तरह की जानकारियां हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसके बारे में हमें LG की वेबसाइट पर जानकारी मिली। एलजी के मुताबिक, फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 4 इंच या फिर 10 सेंटिमीटर का गैप होना जरूरी है। वेबसाइट में यह भी बताया गया है कि अगर फ्रीज को दीवार से सही दूरी पर नहीं रखा गया तो कूलिंग मोटर ने निकलने वाला हीट सही तरह ने नहीं निकल पाएगा, जिससे कूलिंग कम होगी और बिजली बिल बढ़ेगा।