Smartphone Tips: क्या आप जानते हैं स्मार्टफोन में भी होता है नॉइज कैंसिलेशन फीचर? जानें किस तरह करता है काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 22 Jul 2024 05:08 PM IST
सार

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपको आज एक खास फीचर के बारे में जानना चाहिए। फोन के इस फीचर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। फोन में नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है, जानिए इसकी डिटेल।

विज्ञापन
what is the use of tiny hole bottom in phone near charging port
Smartphone Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है। मगर फोन का इस्तेमाल करने वाले बहुत सारे लोगों को फोन के हर पार्ट की सही जानकारी नहीं होती है। लोग फोन चलाते हैं, उसमें कई एप्स का इस्तेमाल करते हैं, फोन के कुछ पार्ट्स को रोज देखते हैं, मगर फिर लोगों को पता नहीं होता है कि वह पार्ट क्या काम करता है। अगर आपने कभी फोन के नीचे की तरफ ध्यान दिया हो तो वहां पर छोटा छेद होता है, अक्सर लोग उसे माइक्रोफोन समझते हैं। मगर ऐसा नहीं है, आगे इस खबर में जानिए उस छोटे छेद को क्या कहते हैं और क्या काम होता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन में नीचे की ओर दिए गए छोटे छेद को माइक्रोफोन ग्रिल कहते हैं। यह छेद फोन में नॉइज कैंसिलेशन फीचर का काम करता है। यह माइक्रोफोन ग्रिल फोन पर बात करते वक्त आसपास की आवाजों से पैदा हुए शोर को कम करने का काम करता है। साथ ही यह फोन के ऊपर दिए गए माइक्रोफोन ग्रिल की भी मदद लेता है।

    विज्ञापन

    माइक्रोफोन ग्रिल नॉइज कैंसिलेशन को कम करने के लिए एक खास तरह की एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। इस सुविधा की वजह से फोन पर बात करते वक्त आसपास का शोर आपको सामने वाले की बात सुनने में परेशानी पैदा नहीं होने देता है। इस फीचर की मदद से भीड़ वाली जगहों पर भी सामने वाली की आवाज साफ सुनाई देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें