Tech Tips: घर के इस दीवार पर कभी नहीं लगवाएं LED TV, नई नवेली टीवी का बन जाएगा कबाड़, जानें क्या है सही जगह

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

Tech Tips:

अगर आप अपने LED टीवी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसे सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
What is The Correct Place To Hang LED TV On Wall Follow These Tips
Smart TV - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    आजकल ज्यादातर लोग अपने घरों में स्मार्ट LED टीवी को दीवार पर लगवाते हैं। इससे न केवल कमरे का लुक बेहतर लगता है, बल्कि टीवी देखने का अनुभव भी अच्छा होता है। लेकिन अगर टीवी को गलत दीवार पर लगाया जाए, तो यह जल्दी खराब हो सकता है। आइए जानते हैं कि एलईडी टीवी को कहां लगाना सबसे सही रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    सीलन वाली दीवार पर टीवी लगाना क्यों खतरनाक?

    सीलन वाली दीवार न लगाएं टीवी
    सीलन वाली दीवार न लगाएं टीवी - फोटो : Adobe Stock

    टीवी को सीलन वाली दीवार पर लगाने से बचना चाहिए। टीवी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बिजली से चलती है और इसमें कई तरह से सर्किट होते हैं। ये सर्किट सीलन की नमी के वजह से खराब हो सकते हैं। इससे आपकी नई नवेली टीवी काम करना बंद कर सकती है। आइए जानते हैं सीलन के वजह से आपकी टीवी में किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं—शॉर्ट सर्किट का खतरा – नमी की वजह से टीवी के अंदर पानी घुस सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और टीवी खराब हो सकती है।टीवी के पार्ट्स में जंग – ज्यादा नमी से टीवी के सर्किट और अन्य पार्ट्स में जंग लग सकती है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।टीवी गिरने का खतरा – अगर दीवार में नमी है, तो टीवी के ब्रैकेट या स्क्रू ढीले हो सकते हैं, जिससे टीवी गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

    विज्ञापन

    कहां लगाना चाहिए LED टीवी?

    जानें कुछ सेफ्टी टिप्स
    जानें कुछ सेफ्टी टिप्स - फोटो : Adobe Stock

    अगर आप अपने LED टीवी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसे सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी है। यहां कुछ खास बातें ध्यान में रखें—सूखी और मजबूत दीवार चुनें – टीवी हमेशा सूखी और ठोस दीवार पर लगवाएं, जिससे वह लंबे समय तक सुरक्षित रहे।हवादार जगह पर लगाएं – टीवी को ऐसी जगह लगाएं, जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। इससे टीवी ज्यादा गर्म नहीं होगी और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी।टेबल पर भी रख सकते हैं – अगर दीवार पर न लगाना चाहें, तो आप टेबल या टीवी यूनिट पर भी रख सकते हैं। इसके लिए टीवी के साथ आने वाला स्टैंड इस्तेमाल करें।थोड़ी ऊंचाई पर लगाएं – टीवी को ऊंचाई पर लगाना बेहतर होता है, ताकि बच्चे उसे छू न सकें और यह सुरक्षित रहे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें