Refrigerator Care Tips: आपके फ्रिज के अंदर भी जमा हो रहा है पानी? बिना टेक्नीशियन बुलाए इन तरीकों से करें ठीक

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 01 Aug 2026 05:04 PM IST
सार

Fridge Water Problem:

मानसून में अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके फ्रिज के अंदर पानी जमा होने लगा है। कभी सब्जियों की ट्रे में तो कभी फ्रिज की पिछली दीवार पर पानी की बूंदें दिखाई देती है। ऐसा क्यों होता है? जानिए वजह और ठीक करने का तरीका।

विज्ञापन
Water Accumulating Inside Refrigerator? Fix  Home These Tips
रेफ्रिजरेटर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Refrigerator Water Leakage:

    अगर आपके फ्रिज में भी पानी जमा होने की समस्या हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी इसकी वजह हो सकती है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप बिना टेक्नीशियन बुलाए इस समस्या को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं।

    मानसून में फ्रिज के अंदर पानी क्यों जमा होता है?

    • बारिश के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जब आप बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, तो बाहर की नम हवा फ्रिज के अंदर चली जाती है।
    • यह नमी फ्रिज की ठंडी सतह के संपर्क में आते ही पानी की बूंदों में बदल जाती है। फिर धीरे-धीरे यही बूंदें जमा होकर फ्रिज के अंदर पानी का रूप ले लेती हैं।

    अगर आपके फ्रिज में पानी भर रहा है, तो तुरंत इन 6 टिप्स को आजमाएं...

    विज्ञापन
    Refrigerator Care Tips: आपके फ्रिज के अंदर भी जमा हो रहा है पानी? बिना टेक्नीशियन बुलाए इन तरीकों से करें ठीक

    1. सबसे पहले फ्रिज का तापमान बदलें

    • बारिश के मौसम में बाहर का तापमान बहुत ज्यादा नहीं होता, इसलिए फ्रिज को जरूरत से ज्यादा ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती।
    • इस दौरान अपने फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करें।
    • अगर आपके फ्रिज में नंबर वाला कंट्रोल नॉब है, तो उसे 3 या 4 पर सेट करें।
    • ध्यान रहे बहुत ज्यादा भी कम न करें, तापमान बहुत ज्यादा कम रखने से कंडेंसेशन बढ़ता है।

    हर बार जब आप दरवाजा खोलते हैं, तो बाहर की नमी अंदर पहुंच जाती है। इसलिए केवल जरूरत पड़ने पर ही दरवाजा खोलें और तुरंत बंद कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. डोर गैस्केट की जांच करें

    फ्रिज के दरवाजे के किनारे लगी रबर (गैस्केट) को ध्यान से देखें। अगर रबर ढीली, फटी या गंदी हो गई है, तो बाहर की नम हवा लगातार अंदर जाती रहेगी। इसे समय-समय पर साफ करें या खराब होने पर बदलवाएं।

    4. ड्रेन होल की सफाई करें

    • फ्रिज के अंदर जमा होने वाले पानी को बाहर निकालने के लिए एक छोटा ड्रेन होल दिया जाता है।
    • अगर यह छेद गंदगी या कचरे की वजह से बंद हो जाए, तो पानी बाहर न निकलकर फ्रिज के अंदर ही भर जाता है। ऐसे में पतली तार या ब्रश से इस नाली की सफाई करें।

    5. फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

    • अगर फ्रिज सामान से पूरी तरह ठसाठस भरा होगा, तो उसके अंदर ठंडी हवा सही तरीके से सर्कुलेट (घूम) नहीं पाएगी।
    • एयरफ्लो रुकने से अंदर नमी और पानी बढ़ता है।

    6. गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

    • कभी भी बहुत गर्म खाना या दूध सीधे फ्रिज में न रखें। गर्म खाने से निकलने वाली भाप ठंडी सतह से टकराकर तुरंत पानी की बूंदों में बदल जाती है।
    • हमेशा खाने को सामान्य यानी रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें।

    कब बुलाएं टेक्नीशियन?

    अगर ऊपर बताए गए सभी आसान उपायों को आजमाने के बाद भी फ्रिज में पानी जमा होने की समस्या बनी रहती है, तो यह कूलिंग सिस्टम, थर्मोस्टेट या ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट सेंसर की खराबी हो सकती है। ऐसे में खुद छेड़छाड़ न करें और किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही फ्रिज की जांच करवाएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें