Viral Trick: क्या वाकई में काम करता है iPhone में स्टोरेज घटाने का ये जुगाड़, जानिए इस वायरल ट्रिक का सच

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Fri, 29 May 2026 01:30 PM IST
सार

Viral iPhone Storage Trick:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आईफोन की 2027 स्टोरेज ट्रिक कई यूजर्स को आकर्षित कर रही है, लेकिन यह आपके डिवाइस के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। फोन की तारीख को भविष्य में सेट करने से कुछ कैश फाइल्स हट सकती हैं। लेकिन इसके साथ कई एप्स के सही तरीके से काम करने पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं विशेषज्ञ इस पर क्या सलाह देते हैं?

विज्ञापन
Viral iPhone 2027 Storage Trick Can Damage Your Device, Experts Warn
आईफोन स्टोरेज वायरल ट्रिक - फोटो : आईफोन

    विस्तार

    आईफोन में स्टोरेज फुल होना एक बहुत ही आम समस्या है। कई बार हमें पता ही नहीं चलता और फोन का स्टोरेज भर जाता है। आजकल सोशल मीडिया पर आईफोन का स्पेस खाली करने की एक नई और अनोखी ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है।

    इस ट्रिक में फोन को 'टाइम ट्रैवल' करवाकर- यानी फोन की तारीख को साल 2027 में सेट करके स्टोरेज खाली करने का दावा किया जा रहा है। सच तो यह है कि इससे स्टोरेज खाली हो जाता है, लेकिन यह आपके महंगे फोन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह ट्रिक क्या है और आपको इससे क्यों बचना चाहिए।

    विज्ञापन

    क्या है यह वायरल ट्रिक?

    वायरल वीडियोज में बताया जा रहा है कि अगर आप अपने फोन का इंटरनेट (वाई-फाई और मोबाइल डेटा) बंद कर दें और सेटिंग्स में जाकर साल को 2027 कर दें तो आपका स्टोरेज काफी हद तक खाली हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे काम करती है ये ट्रिक?

    जब आप फोन की तारीख को 3-4 साल आगे बढ़ा देते हैं तो आईओएस सिस्टम को लगता है कि काफी समय बीत चुका है। ऐसे में वह अपने आप पुरानी कैशे फाइल्स को डिलीट कर देता है। इससे अचानक आपका सिस्टम डेटा कम हो जाता है। लेकिन इसके नुकसान फायदों से कहीं ज्यादा हैं।

    इस ट्रिक को आजमाने के नुकसान

    अगर आप इस शार्टकट को अपनाते हैं, तो आपके आईफोन में ये बड़ी कमियां आ सकती हैं:

    आईक्लाउड बैकअप हो जाएगा खराब:

    समय आगे बढ़ाने से आपके आईफोन का पूरा बैकअप सिस्टम गड़बड़ा जाएगा।

    व्हाट्सएप और आईमैसेज का बैकअप उड़ेगा:

    आपके चैट्स का बैकअप पक्का खराब हो जाएगा। इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है, यह होना तय है।

    एप्स काम करना बंद कर देंगे:

    हर एप का एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेट होता है। जब आप साल 2027 सेट करेंगे तो सिस्टम को लगेगा कि इन एप्स की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है और वे काम करना बंद कर सकते हैं।

    सॉफ्टवेयर क्रैश का खतरा:

    आपका डिवाइस वर्तमान और भविष्य के समय के बीच बुरी तरह उलझ जाएगा। इसके बाद फोन किस तरह बर्ताव करेगा या क्या तकनीकी खराबी आएगी, यह कोई नहीं जानता।

    फोन का स्टोरेज फुल हो जाए तो क्या करें?

    शॉर्टकट के चक्कर में अपने फोन को खराब करने से बेहतर है कि आप ये सुरक्षित तरीके अपनाएं:

    आईक्लाउड स्टोरेज खरीद लें:

    अगर आपने आईफोन लिया है, तो उसके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए थोड़ा सा खर्च करके एक्स्ट्रा आईक्लाउड स्टोरेज लेना सबसे समझदारी का काम है।

    फालतू एप्स डिलीट करें:

    फुर्सत निकालकर फोन को चेक करें। हम अक्सर रील्स या ऑफर्स देखकर कई ऐसे एप्स डाउनलोड कर लेते हैं जिनका कभी इस्तेमाल नहीं करते। उन्हें तुरंत हटा दें।

    गैलरी साफ करें:

    गैर-जरूरी फोटो, स्क्रीनशॉट और बड़े साइज के वीडियोज को डिलीट करें।

    आपके लिए सीख

    अपने आईफोन का स्टोरेज खाली करने के लिए सुरक्षित और सही तरीके ही अपनाएं। सोशल मीडिया पर दिखने वाली इस टाइम ट्रैवल ट्रिक से पूरी तरह दूर रहें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें