UIDAI: फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए अब बचे हैं चंद दिन, बाद में देने पड़ सकते हैं पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

FREE AADHAR UPDATE: पहले 14 सितंबर 2024 की तारीख तय की गई थी जो कि अब 14 दिसंबर 2024 है, हालांकि इसमें भी अब चंद दिन ही बचे हैं तो आपको अपने आधार को तुरंत अपडेट करवा लेना चाहिए। आइए तरीका जानते हैं...

विज्ञापन
UIDAI free online document upload facility for Aadhaar card till 14th December 2024
Aadhaar Aadhar Card - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    सरकार ने उन सभी आधार कार्ड धारकों को अपने आधार को अपडेट करने का आदेश दिया है जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना है। यह आदेश दो साल पुराना है और सरकार लोगों को हर बार तीन महीने की मोहलत दे रही है। यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है तो आपको अपने आधार को अपडेट करवाना होगा। इसके लिए पहले 14 सितंबर 2024 की तारीख तय की गई थी जो कि अब 14 दिसंबर 2024 है, हालांकि इसमें भी अब चंद दिन ही बचे हैं तो आपको अपने आधार को तुरंत अपडेट करवा लेना चाहिए। आइए तरीका जानते हैं...

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें