Tech Tips: WhatsApp के सबसे जरूरी टॉप-5 प्राइवेसी फीचर्स, सभी को होनी चाहिए जानकारी
WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप है जिससे आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या कोई अन्य फाइल किसी को भेज सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp में प्राइवेसी फीचर्स कौन-कौन से हैं? शायद नहीं, आज की इस रिपोर्ट में हम आपको WhatsApp के पांच सबसे जरूरी प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बताएंगे...

विस्तार
WhatsApp का इस्तेमाल आज दुनिया की दो अरब से अधिक आबादी कर रही है। WhatsApp का इस्तेमाल आधिकारिक कम्युनिकेशन के लिए भी होने लगा है। यदि आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो हम मान लेते हैं कि आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते ही होंगे। WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप है जिससे आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या कोई अन्य फाइल किसी को भेज सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp में प्राइवेसी फीचर्स कौन-कौन से हैं? शायद नहीं, आज की इस रिपोर्ट में हम आपको WhatsApp के पांच सबसे जरूरी प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बताएंगे...
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-End Encryption):
व्हाट्सएप पर सभी मैसेज, कॉल, फोटो, वीडियो, और अन्य प्रकार की जानकारी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, यानी केवल आप और जिसे आप भेज रहे हैं, वही इसे पढ़ सकते हैं।
ब्लू टिक (Read Receipts):
इसकी मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि किसी का भेजा हुआ मैसेज आपके द्वारा पढ़ा गया या नहीं। हालांकि, अगर आप इस फीचर को ऑन करते हैं तो आप भी नहीं देख पाएंगे कि दूसरों ने आपके मैसेज पढ़े हैं या नहीं।