आईफोन के पांच शानदार फीचर्स जिनके लिए तरसते हैं एंड्रॉयड यूजर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 16 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

Android 13 और iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे नए और शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, लेकिन iOS 16 में आपको कुछ ऐसे फीचर्स भी देखने मिलते हैं, जो एंड्रॉयड 13 के साथ नहीं मिलते हैं।

top 5 Apple iOS 16 features that Android 13 doesn’t have how to use in hindi
Top 5 Apple iOS 16 features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईओएस और एंड्रॉयड का मुकाबला कई सालों से जारी है। कई यूजर्स आईओएस को ज्यादा अच्छा और सुरक्षित मानते हैं, वहीं कई यूजर्स एंड्रॉयड को ज्यादा कस्टमाइज और यूजर फ्रेंडली कहते हैं। हाल ही में एपल ने अपने नए iOS 16 को जारी किया है। इससे थोड़े दिन पहले ही गूगल ने भी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 को पिक्सल फोन के लिए जारी किया। दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे नए और शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, लेकिन iOS 16 में आपको कुछ ऐसे फीचर्स भी देखने मिलते हैं, जो एंड्रॉयड के साथ नहीं मिलते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    ईओएस 16 के साथ मिलने वाले सबसे शानदार फीचर्स की बात करें तो आप इसकी मदद से अपने आईफोन से ही डॉक्युमेंट को किसी बडें डॉक्युमेंट स्कैनर की तरह ही स्कैन कर सकते हैं। इसकी क्वॉलिटी भी शानदार होती है। साथ दी आप इसमें ट्राइपॉड की मदद से पूरी किताब को ही स्कैन कर सकते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ किताब के पेज उलटने हैं और यह अपने आप ही उसको डिजिटल फाइल में बदल देता है। जबकि Android 13 में इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि, थर्ड पार्टी एप की मदद से डॉक्युमेंट स्कैन किए जा सकते हैं, पर ना तो यह सुरक्षित है और ना इसकी क्वॉलिटी उतनी अच्छी होती है।

    इव टेक्स्ट फीचर्स की मदद से वीडियो के टेक्स्ट को भी कॉपी-पेस्ट किया जा सकता है। जबकि यह फीचर्स Android 13 के साथ नहीं मिलता है। लाइव टेक्स्ट फीचर्स को यूज करने के लिए आपको वीडियो को पॉश करना है और उसके बाद टेक्स्ट को सिलेक्ट करके कॉपी कर लेना है। इसके बाद आप टेक्स्ट को ट्रांसलेट और शेयर भी कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें