इस डिवाइस से 100 गुना बढ़ सकती स्मार्टफोन बैटरी की लाइफ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 17 May 2018 06:04 PM IST
This devise can increased smartphone battery life upto 100 percent
smartphone battery life

    एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में एक टीम ने एक नया उपकरण विकसित किया है जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे स्मार्टफोन और लैपटॉप की बैटरी लाइफ को 100 गुना से अधिक बढ़ा सकता है।

    अमेरिका में मिसौरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक चुंबकीय सामग्री विकसित की जो एक अनूठी ‘हनीकॉम्ब’ की जाली बनाता है जो इस उपकरण के विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक गुणों को प्रदर्शित करती है।

    मिसौरी यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर दीपक के सिंह ने बताया कि सेमिकंडक्टर डायोड और एम्पलीफायर अकसर सिलिकॉन या जर्मेनियम से बने होते हैं। यह आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में महत्वपूर्ण तत्व हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने एक सिलिकॉन सतह पर परमलोय जमा करके एक द्वि-आयामी नैनोस्ट्रक्चर सामग्री विकसित की है।

    यूनिडायरेक्शनल नाम की नई प्रणाली से एक ही दिशा में विद्युत का प्रवाह होगा। नया मैग्नेटिक डायोड ट्रांजिस्टर और एम्पलीफायरों में भी विद्युत शक्ति को बढ़ाएगा। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका एक सामान्य 5 घंटे का चार्ज 500 घंटे तक के चार्ज से अधिक हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें