Smartphone Tips: स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगाने से पहले जान लीजिए ये टिप्स, बाद में नहीं होगा पछतावा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 22 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

आप अपने स्मार्टफोन को संभालकर रखते हैं, अगर नहीं रखते हैं तो ज्यादा लापरवाही अच्छी बात नहीं है। अगर फोन को संभालकर रखते हैं तो उसकी स्क्रीन का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में सही स्क्रीनगार्ड का चुनाव करें।

विज्ञापन
things to consider before choose screen protector for smartphone
Smartphone Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके स्मार्टफोन को संभालकर रखना बेहद जरूरी है। फोन में आई जरा सी खराबी से कई काम रुक जाते हैं। ऐसे में फोन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से सुरक्षित रखना पड़ता है। इस डिवाइस की वजह से लोग चैटिंग, दस्तावेजों को शेयर करना, अपने करीबियों के साथ बने रहना और रोजाना के कई काम में काफी इस्तेमाल होता है। ऐसे में फोन की स्क्रीन को सेफ रखना काफी जरूरी है। यही वजह है कि स्क्रीन को सेफ रखने के लिए सही स्क्रीनगार्ड का चयन करना बहुत आवश्यक है।

    अगर नया स्मार्टफोन है तो आपको फोन की स्क्रीन को साफ और सुरक्षित रखने के लिए और स्क्रैच से भी बचाएं, ऐसे स्क्रीनगार्ड का इस्तेमाल करना है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच के साथ कैंची जैसी नुकीली चीज से भी नुकसान न हो, ऐसे स्क्रीनगार्ड का चुनाव करें।

    विज्ञापन

    फोन नया हो या फिर पुराना हो, मगर फोन की स्क्रीन को सेफ रखने के लिए ऐसे स्क्रीनगार्ड का चुनाव करें, जिसे स्क्रीन पर लगाने के बाद फोन चलाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। मतलब फोन चलाने के एक्सपीरियंस पर कोई फर्क न पड़ें। फोन का टच कंट्रोल बेहतर बना रहें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें