Smartphone Buying guide: फोन खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, ध्यान रखें ये बात, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

Smartphone Buying guide: यदि आप नए फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और फोन के चुनाव को लेकर परेशान हैं, तो हम आपके लिए मोबाइल खरीदने को लेकर कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स से आपको सही स्मार्टफोन चुनने और खरीदने में बहुत मदद मिलने वाली है।

Things to Consider Before Buying a Phone Know Smartphones Buying Guide Tips in Hindi
Smartphone Buying guide - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल स्मार्टफोन मार्केट में एक ही तरह के और एक जैसे फीचर्स वाले कई सारे मॉडल उपलब्ध हो गए हैं। यानी आप जिस भी बजट में फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको एक की कंपनी के स्मार्टफोन में इस रेंज में कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। यह सुनने में भले ही सही लगता हो लेकिन इससे फोन खरीदने और सही फोन सिलेक्ट करने के मामले में मुश्किल और बढ़ जाती है। यदि आप भी नए फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और फोन के चुनाव को लेकर परेशान हैं, तो हम आपके लिए मोबाइल खरीदने को लेकर कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स से आपको सही स्मार्टफोन चुनने और खरीदने में बहुत मदद मिलने वाली है। चलिए जानते हैं...

    नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसके लिए एक सही बजट का चुनाव जरूर कर लें, इससे आपकी आधी समस्या हल हो जाती है। फोन के बजट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय करें। यानी यदि आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और नॉर्मल यूज के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए 15 से 20 हजार तक का फोन बेस्ट ऑप्शन है। वहीं यदि आप फोटोग्राफी और गेमिंग के शौकीन हैं तो आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं।

    अन्य में वे लोग आते हैं, जो टॉप और फ्लैगशिप फोन लेना पसंद करते हैं ऐसे यूजर्स 50 हजार तक के फोन को खरीदना पसंद करते हैं। फोन का बजट सेट करने से पहले ये याद रखें कि कोई भी फोन परफेक्ट नहीं होता है और अगले 2-3 साल में उससे लेटेस्ट फीचर्स वाला फोन मार्केट में आना है, तो आपको अगले दो साल को ध्यान में रखकर फोन का बजट सेट करना है। साथ ही आजकल फोन की टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में फोन बजट का चुनाव में इस बात का भी ध्यान रखें।

    स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी प्राथमिकता और उद्देश्य जरूर तय कर लें। यानी कि आपको किस काम के लिए फोन लेना है, जैसे गेमिंग, कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ, अच्छी डिस्प्ले आदि। फीचर की प्राथमिकता के आधार पर फोन का चुनाव करना आसान हो जाता है। उदाहरण के दौर पर आपको फोटोग्राफी के लिए फोन लेना है, तो आप पहली प्राथमिकता पर फोन के अच्छे कैमरे को रख सकते हैं, और बाकी अन्य फीचर्स को औसत रखकर फोन चुन सकते हैं।

    वहीं यदि गेम खेलने के लिए फोन ले रहे हैं तो आप फोन के प्रोसेसर और रैम को प्राथमिकता पर रख सकते हैं। वहीं यदि आप गेम नहीं खेलते तो इन चीजों को सेकेंडरी कर सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि यदि आप फोन में गेमिंग खेलना पसंद नहीं करते हैं तो फिर हाई परफॉर्मेंस और ज्यादा रैम वाला फोन आपके बजट को बिगाड़ सकता है। इसके बदले आप जरूरत के आधार पर प्राथमिकता सेट करें और उसी हिसाब से फोन खरीदे। इससे आप अधिक पैसे बचा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें