Battery Tips: आपकी इन आदतों से ही स्मार्टफोन की बैटरी होती है खराब, आग भी लग सकती है
बैटरी की खराब परफॉर्मेंस या जल्दी खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हमारी उपयोग की आदतें और तकनीकी सीमाएं शामिल हैं। यह समझना जरूरी है कि बैटरी खराब क्यों होती हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन इनकी बैटरी की समस्या अक्सर परेशानी का कारण बनती है। बैटरी की खराब परफॉर्मेंस या जल्दी खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हमारी उपयोग की आदतें और तकनीकी सीमाएं शामिल हैं। यह समझना जरूरी है कि बैटरी खराब क्यों होती है, ताकि सही देखभाल से इसे लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सके। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण।
बैटरी को अधिक गर्मी में रखने से उसका प्रेशर बढ़ सकता है और उसकी उम्र कम हो सकती है। यह इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से बैटरी में आग भी लग सकती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी पर अधिक गर्म हो जाती है, जिससे उसकी उम्र कम हो सकती है।
फोन को अधिक समय तक चार्ज करने से उसकी बैटरी पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए, बैटरी चार्ज होने के बाद चार्जर को निकाल देना बेहतर होता है। एक्सपर्ट बैटरी को 100 फीसदी करने की जगह 95 फीसदी तक ही चार्ज करने की सलाह भी देते हैं। वहीं बैटरी को बार-बार चार्ज करने से भी बचना चाहिए।