Tecno Pop 5C बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कैमरे के साथ HDR का मिलेगा सपोर्ट
Tecno Pop 5C में एंड्रॉयड 10 गो एडिशन दिया गया है। Tecno Pop 5C में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 480x584 पिक्सल है। Tecno Pop 5C के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विस्तार
टेक्नो ने अपने बजट स्मार्टफोन Tecno Pop 5C को लॉन्च कर दिया है। Tecno Pop 5C एक एंट्री लेवल फोन है जिसे एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। Tecno Pop 5C की डिजाइन साधारण है। डिस्प्ले के साथ पतला बेजल भी मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। Tecno Pop 5C की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फोन के फीचर्स के हिसाब से कहा जा सकता है कि इसकी कीमत बजट में ही होगी। Tecno Pop 5C को लेक ब्लू और डार्क कलर वेरियंट के साथ ग्लोबल साइट पर लिस्ट किया गया है।
Tecno Pop 5C की स्पेसिफिकेशन
Tecno Pop 5C में एंड्रॉयड 10 गो एडिशन दिया गया है। Tecno Pop 5C में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 480x584 पिक्सल है। Tecno Pop 5C के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Tecno Pop 5C का कैमरा
टेक्नो के इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ AI फेस ब्यूटी, HDR, स्माइल डिटेक्शन, AI स्टीकर और बोकेह जैसे मोड मिलेंगे।
Tecno Pop 5C की बैटरी
टेक्नो के इस Tecno Pop 5C में 2400mAh की बैटरी दी गई है। इसमें फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। फोन का वजन 150 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v4.2, Wi-Fi 2.4GHz, GPS, GSM, नैनो सिम, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- एम्ब्रेन ने रविंद्र जडेजा एडिशन AeroSync पावरबैंक किया लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये
- Gaming Masters 2.0: जियो और मीडियाटेक ने लॉन्च किया ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, 12.5 लाख का मिलेगा इनाम
- दुनिया में पहली बार: चार्जिंग पोर्ट बदला और 64 लाख में नीलाम कर दिया चार साल पुराना स्मार्टफोन
- शाओमी ला रही है 430W का साउंडबार, घर बन जाएगा थिएटर