Tech Tips: स्मार्टफोन से ज्यादा बैक्टीरिया टॉयलेट में भी नहीं होते, घर पर ऐसे करें सफाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि आपके परिवार के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है, इसलिए स्मार्टफोन को नियमित रूप से साफ करना बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं कि इसे साफ करने के आसान और प्रभावी उपाय कौन-कौन से हैं।

विज्ञापन
Smartphone is the biggest home of bacteria here how to proper clean it at home
Smartphone cleaning tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के तकनीकी दौर में स्मार्टफोन हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। हम इसे पूरे दिन इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह खाने की मेज हो या बाथरूम, लेकिन क्या आपको पता है कि आपका स्मार्टफोन बैक्टीरिया का सबसे बड़ा अड्डा हो सकता है? कई शोधों में यह पाया गया है कि स्मार्टफोन की सतह पर टॉयलेट सीट से भी अधिक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि आपके परिवार के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है, इसलिए स्मार्टफोन को नियमित रूप से साफ करना बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं कि इसे साफ करने के आसान और प्रभावी उपाय कौन-कौन से हैं।

    पहला काम यही है कि अपने फोन को बंद कर दें ताकि नमी या सफाई के दौरान कोई नुकसान न हो। एक माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का सा गीला करें। ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो। स्क्रीन पर से धूल और उंगलियों के निशान हटाने के लिए हल्के हाथों से साफ करें।

    विज्ञापन

    फोन को साफ करने के लिए बाजार में एक लिक्विड भी मिलता है जो बैक्टीरिया को भी मारता है। इसकी मदद से फोन को साफ कर सकते हैं। बटन और पोर्ट्स के आसपास जमा गंदगी को साफ करने के लिए रूई के फाहे का इस्तेमाल करें। छोटे ब्रश का इस्तेमाल भी उन हिस्सों तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है जहां कपड़ा नहीं पहुंच पाता। अगर आप फोन में कवर या केस इस्तेमाल करते हैं, तो उसे अलग से साफ करें। प्लास्टिक या सिलिकॉन केस को गुनगुने पानी और साबुन से धो सकते हैं। धोने के बाद कवर को पूरी तरह से सूखने दें और फिर फोन पर लगाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें