Smartphone Charging Tips: क्यों नहीं करना चाहिए फोन को 100 फीसदी चार्ज? बैटरी पर क्या होता है असर
आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते होंगे। ऐसे में क्या आप फोन की बैटरी को पूरा चार्ज करते हैं, अगर हां तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। जानिए फोन को 100 फीसदी चार्ज करने से क्या असर पड़ता है।

विस्तार
मोबाइल फोन के बिना अब लोग कोई काम कर ही नहीं पाते हैं। ऐसे में जब स्मार्टफोन इतना जरूरी हो चुका है तो फोन ठीक तरीके से सारे काम करें, इसके लिए उसकी बैटरी का सही रहना और बैटरी को सही रखना दोनों जरूरी है। अगर आप दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी बैटरी खत्म भी होती होगी। ऐसे में क्या आप फोन को पूरा 100 फीसदी चार्ज करते हैं, अगर हां तो आपको इस खबर को अंत तक पढ़ना चाहिए। दरअसल, फोन में लीथियम ऑयन की बैटरी होती है। ऐसे में इन्हें पूरी तरह से चार्ज करने से बैटरी की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
फोन की बैटरी एक साइकिल पर काम करती है। अगर आप फोन को 0 से 100 तक पूरा चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी की लाइफ कम होती है। ऐसे में बैटरी बहुत जल्दी खराब हो सकती है, ऐसे में फोन की बैटरी को 100 फीसदी चार्ज करने से बचना चाहिए।मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज करने से डिवाइस में ओवरहीटिंग की परेशानी हो सकती है। फोन अगर गर्म होगा तो इससे बैटरी पर बुरा असर पड़ेगा और बैटरी जल्दी खराब हो जाएगी।अगर आप रोजाना फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज करते हैं तो इससे धीरे-धीरे बैटरी की क्षमता हो जाएगी। मतलब एक समय के बाद फोन की बैटरी पहले के मुकाबले कम चलेगी।
फोन की बैटरी की क्षमता अच्छी रहे, इसके लिए फोन को तभी चार्ज करें, जब बैटरी 20 फीसदी रह जाए और 80 प्रतिशत होने पर फोन को चार्जिंग से हटा लें।अगर फोन को फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज करते हैं तो इससे बचना चाहिए, क्योंकि इससे बैटरी जल्दी गर्म होती है और बैटरी की क्षमता कम होती है।काफी लोग फोन की बैटरी समाप्त होने पर उसे रात को चार्जिंग पर लगातार सो जाते हैं। ऐसे में बैटरी जरूरत से ज्यादा चार्ज हो जाती है। इस वजह से फोन गर्म भी हो सकता है और कई बार फोन में ब्लास्ट भी हो सकता है। ऐसे में यह गलती न करें।फोन में हमेशा कंपनी द्वारा भेजे गए नए सॉफ्टवेयर अपडेट को रखें। इससे बैटरी की लाइफ और बैटरी मैनेजमेंट ठीक रहता है।