Tech Tips: मोबाइल का फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम तो यह है समाधान, ऐसे घर पर ही करें ठीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jun 2024 01:45 PM IST
सार

किसी मोबाइल फेस आईडी मिलती है और कुछ में आइरिस स्कैनर के साथ फेस आईडी मिलती है। कई बार फिंगरप्रिंट्स सेंसर हमेशा की तरह काम नहीं करते हैं। ऐसे में बहुत दिक्कत हो जाती है। आज हम आपको पांच टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप फिंगरप्रिंट स्कैनर को घर पर ही ठीक कर सकते हैं....

विज्ञापन
Smartphone fingerprint scanner not working Try These Fixes in hindi
fingerprint scanner not working - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज स्मार्टफोन में दो तरह की सिक्योरिटी मिल रही है। लगभग सभी फोन में फिंगरप्रिंट्स और फेस लॉक का फीचर मिल रहा है। कई फोन में ये फीचर्स थोड़े एडवांस हैं और कुछ में रेगुलर हैं। जैसे- कुछ फोन में रेगुलर फिंगरप्रिंट्स सेंसर मिलता है और कुछ में अल्ट्रासॉनिक सेंसर मिलता है। इसी तरह किसी मोबाइल फेस आईडी मिलती है और कुछ में आइरिस स्कैनर के साथ फेस आईडी मिलती है। कई बार फिंगरप्रिंट्स सेंसर हमेशा की तरह काम नहीं करते हैं। ऐसे में बहुत दिक्कत हो जाती है। आज हम आपको पांच टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप फिंगरप्रिंट स्कैनर को घर पर ही ठीक कर सकते हैं....

    स्क्रीन और फिंगरप्रिंट सेंसर को साफ करने के लिए एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ का उपयोग करें। यदि आपके फोन में पीछे की साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और फोन पर कवर लगाया हुआ है तो उसे हटा दें, क्योंकि कवर फिंगरप्रिंट सेंसर को ब्लॉक कर सकता है।

    विज्ञापन

    कई बाद हम जल्दी-जल्दी में फिंगरप्रिंट स्कैनर के आस-पास उंगली रखते हैं जो कि सही तरीका नहीं है। इससे स्कैनर को उंगली डिटेक्ट करने में दिक्कत आ सकती है और फोन अनलॉक नहीं हो पाएगा। बेहद जरूरी है कि फोन को फटाफट अनलॉक करने के लिए उंगली की प्लेस सटीक हो। फिंगरप्रिंट सेंसर पर अपनी उंगली को साफ और स्थिर तरीके से रखें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें