स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये शॉर्टकट्स जान लीजिए, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Dec 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Shortcuts Apps for Android Smartphones
Shortcuts Apps for Android Smartphones

    स्मार्टफोन में शॉर्टकट कम होने की वजह से कभी-कभी दूसरी ऐप पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। गूगल प्लेस्टोर पर कुछ ऐप्स हैं, जिनकी मदद से आप शॉर्टकट तैयार कर सकते हैं।

    बटन रीमैपर :

    इस ऐप की मदद से आप जितने चाहें, उतने शॉर्टकट बना सकते हैं। ऐप खुलने पर स्क्रीन पर ऊपर की तरफ एक खास तरह का विकल्प आएगा, जिसे सक्रिय करना होगा। इसके बाद शॉर्टकट तैयार करने के लिए सबसे पहले ऐप को खोलें, उसके बाद नीचे दाईं ओर दिए गए प्लस के निशान पर क्लिक करें। इसके बाद दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से ऊपर वाले विकल्प का चुनाव करें।

    विज्ञापन

    फिर ‘न्यू एक्शन’ नाम का पॉपअप खुलेगा। इसके अंदर 'की' लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी विकल्पों की सूची आ जाएगी, जहां पर आप शॉर्टकट सेट कर सकते हैं। किसी एक का चुनाव करने के बाद नीचे लॉन्ग एक्शन का विकल्प दिखेगा। उसे एक्टिवेट करने के लिए, उस पर क्लिक कर दें। यहां तक कि लॉन्ग एक्शन का समय भी बदला जा सकता है। फिर ओके पर क्लिक कर दें। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप जितने चाहें उतने शॉर्टकट तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से आप होम, बैक, रिसेंट ऐप, कैमरा और वॉल्यूम की पर अपने मनमुताबिक शॉर्टकट तैयार कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये शॉर्टकट्स जान लीजिए, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

    मेन्यू की रीमैपर :

    इस ऐप पर बटन रीमैपर से ज्यादा शॉर्टकट सेट किए जा सकते हैं। इसमें बटन के चार क्लिक विकल्प दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर एक क्लिक पर एक ऐप खुलेगा। दो क्लिक पर दूसरा ऐप खुलेगा। तीन बार बटन को क्लिक करने पर तीसरा ऐप सामने आ जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने जल्दी-जल्दी चार क्लिक करने पर चौथा विकल्प खुलकर सामने आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें