Phone Charging Safety: आप भी लैपटॉप से फोन चार्ज करते हैं? छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जानें सुरक्षित तरीका

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 01 Aug 2026 05:28 PM IST
सार

Laptop Charging Tips:

क्या आप भी लाइट न आने पर या अक्सर अपना फोन लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट से चार्ज कर लेते हैं? यह तरीका आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ छोटी लापरवाहियां आपके डेटा और डिवाइस दोनों के लिए खतरा बन सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर लैपटॉप से मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

Safe Charge Smartphone From Laptop? Check Risks, Charging Speed
लैपटॉप चार्जिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Phone Charging From Laptop:

    अक्सर लोग लैपटॉप से ही ऑफिस के काम के बीच में अपना फोन चार्ज करने लगते है। हालांकि कई हद तक यह सेफ माना जाता है, बशर्ते आपका लैपटॉप सही स्थिति में हो और आप एक अच्छी क्वालिटी की USB केबल का इस्तेमाल कर रहे हों। हालांकि, ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

    लैपटॉप से फोन चार्ज करना कितना सेफ?

    • सामान्य स्थिति:अगर आप अपने खुद के भरोसेमंद लैपटॉप से फोन चार्ज कर रहे हैं, तो फोन की बैटरी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचता।
    • धीमी स्पीड:मुख्य चार्जर की तुलना में लैपटॉप के USB पोर्ट से मिलने वाला करंट काफी कम होता है, इसलिए चार्जिंग की स्पीड धीमी होती है।
    • डेटा ट्रांसफर का खतरा:बहुत से लोगों को नहीं पता कि USB केबल केवल बिजली ही सप्लाई नहीं करती, बल्कि इसके जरिए डेटा का आदान-प्रदान भी हो सकता है।
    • फाइल ट्रांसफर मोड:अगर फोन कनेक्ट करते ही गलती से फाइल ट्रांसफर या एमटीपी मोड चालू हो जाता है, तो उस कंप्यूटर के जरिए आपके फोन का प्राइवेट डेटा चोरी हो सकता है या फोन में वायरस/मैलवेयर डाला जा सकता है।
    • सुरक्षित तरीका: ध्यान रहे किसी भी पब्लिक या अनजान सिस्टम से चार्ज करते समय फोन की स्क्रीन पर हमेशा Charge Only (केवल चार्जिंग) मोड ही चुनें।

    लैपटॉप से फोन धीरे चार्ज क्यों होता है?

    • पुराना USB 2.0 पोर्ट: पुराने लैपटॉप पोर्ट्स से बहुत ही कम पावर आउटपुट मिलता है।
    • लो क्वालिटी केबल: सस्ती या डैमेज्ड USB केबल पावर ट्रांसफर सही से नहीं कर पातीं।
    • फास्ट चार्जिंग का अभाव: सामान्य USB पोर्ट्स एडवांस्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करते।
    • चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल:फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेमिंग या लगातार इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से चार्ज नहीं हो पाती।

    सुरक्षित चार्जिंग के लिए अपनाएं ये तरीके

    • ओरिजिनल केबल का प्रयोग:हमेशा ब्रांडेड या ओरिजिनल केबल का ही इस्तेमाल करें।
    • ओवरहीटिंग से बचें:अगर लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म हो रहा हो या उसका USB पोर्ट ढीला या खराब हो, तो फोन चार्ज करने से बचें।
    • इमरजेंसी में ही करें इस्तेमाल: लैपटॉप से चार्जिंग को केवल इमरजेंसी विकल्प के रूप में ही रखें।
    • चार्जर ही बेस्ट:अगर आपको फोन तेजी से और सही तरीके से चार्ज करना है, तो हमेशा ओरिजिनल वॉल चार्जर का ही उपयोग करें।