Lockdown Mode: सैमसंग में मिलता है यह शानदार फीचर, जानें कैसे करता है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 19 Aug 2022 03:55 PM IST
सार

यदि आप भी सैमसंग का फोन यूज करते हैं और Samsung Lockdown Mode फीचर्स के बारें में जानना चाहतें हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम सैमसंग के फोन में लॉकडाउन मोड ऑन करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Phone Tips And Tricks: How To Activate Lockdown Mode In Samsung Phone In Hindi
Samsung Lockdown Mode - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सबसे सुरक्षित फोन की बात करें तो इस सूची में एपल के बाद सैमसंग फोन को रखा जाता है। लेकिन कई मामले में सैमसंग एपल से आगे निकल जाता है। फोन में आने वाले सिक्योरिटी फीचर लॉकडाइन मोड को सैमसंग ने एपल से पहले ही 2020 में अपने One UI के लिए जारी कर दिया था। इस फीचर्स की मदद से आपके फोन के डाटा को सोते समय भी सुरक्षित रखा जा सकता है। यदि आप भी सैमसंग का फोन यूज करते हैं और सैमसंग के लॉकडाइन मोड फीचर्स के बारें में जानना चाहतें हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम सैमसंग के फोन में लॉकडाउन मोड ऑन करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    यह फोन की सिक्योरिटी के लिए बहुत ही उपयोगी फीचर है। आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट लॉक दिए जा रहे हैं। यानी कि आपके सोते समय आपकी फिंगर का यूज करके आपके फोन को आसानी से खोला जा सकता है। ऐसे में आपके फोन का लॉकडाइन मोड आपके लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराता है। यह मोड ऑन होने के बाद आपके फोन में बायोमेट्रिक और वॉयस रिकॉग्निशन की मदद से फोन के अनलॉक को बंद कर देता है। यानी आपके सोने के बाद कोई भी आपकी फिंगर की मदद से भी आपके फोन के लॉक को ओपन नहीं कर पाएगा। आपके फोन सैमसंग को इसके बाद प्राइमरी पिन, पैटर्स या पासवर्ड से ही खोला जा सकता है। इस मोड के ऑन होने के बाद आपके फोन में लॉक स्क्रीन पर कोई नोटिफिकेशन भी दिखाई नहीं देता है, केवल फोन को अनलॉक करने के बाद ही नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले अपने सैमसंग फोन की Settings को ओपन करें और फिर Lock Screen पर टैप करें।
    • इसके बाद आपको Secure lock settings वाले ऑप्शन में जाना है। फोन का पिन या पासवर्ड डालने के बाद इसमें से आपको Lockdown ऑप्शन को टैप करना है।
    • Lockdown ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आपके फोन में लॉकडाइन मोड एक्टिवेट हो जाता है। अब आप अपनी पॉवर बटन का इस्तेमाल करके इसे ऑन कर सकते हैं।
    • लॉकडाइन मोड को ऑन करने के लिए आपको फोन की पॉवर बटन को थोड़ी देर दबाए रखना है, इसके बाद आपको फोन स्क्रीन पर लॉकडाइन मोड दिखाई देगा।
    • इसे सिलेक्ट करके आप लॉकडाइन मोड को ऑन कर सकते हैं। फिर आपको फोन केवल पिन और पासवर्ड से ही ओपन होगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें