Pan Card Tips: खो गया है पैन कार्ड तो न हो परेशान, ऐसे करें ई-पैन डाउनलोड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

दरअसल भारत सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने में PAN कार्ड से संबंधित आने वाली दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन इंस्टेंट पैन देने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सुविधा 24 जुलाई से प्रारंभ की गई है, जो कि बिल्कुल फ्री है।

विज्ञापन
Pan Card Tips: How To Download E Pan Card Online Know Step By Step Process In Hindi
Instant e-PAN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इनकम टैक्स रिटर्न भरने और बैंक से बड़े लेन-देन करने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य हो गया है। साल 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न ( ITR) फाइल करने की तारीख 31 जुलाई है, यानी आप इसके बाद ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। अब यदि आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है या बारिश में खराब हो गया है तो आपको ITR फाइल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। खैर परेशान होने की कोई बात नहीं है, इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि पैन कार्ड खो जाने पर आप कैसे आसानी से ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    Pan Card Tips: खो गया है पैन कार्ड तो न हो परेशान, ऐसे करें ई-पैन डाउनलोड

    दरअसल भारत सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने में PAN कार्ड से संबंधित आने वाली दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन इंस्टेंट पैन देने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सुविधा 24 जुलाई से प्रारंभ की गई है, जो कि बिल्कुल फ्री है। ऑनलाइल ई-पैन को मिनटों में डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ऐसे करें ई-पैन डाउनलोड

    New e-PAN
    New e-PAN - फोटो : गूगल
    • ई-पैन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाएं।
    • इसके बाद Instant e-PAN option से New e-PAN ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
    • दिए गए विंडो में आपको PAN नंबर और आधार कार्ड का नंबर एंटर करना है।
    • इसके बाद Terms and Conditions के ऑप्शन को एक्सेप्ट करें।
    • इस प्रोसेस पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
    • OTP को एंटर करें और डिटेल को चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद ई-पैन कार्ड की पीडीएफ आपके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेज दी जाएगी। इस ई-पैन की पीडीएफ को डाइनलोड कर सेब कर लें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें