Gaming Scam: 1.36 करोड़ रुपये गंवा बैठा युवक, ऐसे बिछाते हैं स्कैमर करोड़ों की ठगी का जाल; जानें कैसे बचें आप

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sun, 05 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

Cyber Fraud

: ऑनलाइन गेम खेलकर घर बैठे लाखों कमाने का लालच युवाओं के लिए एक बड़ा जाल बनता जा रहा है। स्कैमर्स सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइट्स और नकली निवेश योजनाओं के जरिए लोगों से हजारों या लाखों ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये तक की ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है, स्कैमर्स किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Online Gaming Scams: How Scammers Traps, and  You Stay Safe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Online Investment Scam:

    ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधियों का नेटवर्क एक्टिव होता जा रहा है। हाल ही में महाराष्ट के ठाणे से एक ऐसी ही मामला सामने आया, जहां 26 वर्षीय युवक से करीब 1.36 करोड़ रुपये की कथित ठगी कर ली गई। आरोपियों ने उसे ऑनलाइन गेम खेलकर और निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस के अनुसार, स्कैमरर्स युवक से ऑनलाइन लगातार संपर्क करते रहे। उसे कहा गया कि कुछ खास ऑनलाइन गेम और निवेश योजनाओं में पैसा लगाकर वह कम समय में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकता है।

    विज्ञापन

    आरोपियों ने उसे कई वेबसाइटों पर रजिस्ट्रेशन कराने और शुरुआती रकम जमा करने के लिए कहा। इसके बाद अक्तूबर 2024 से लेकर 30 जून 2026 के बीच युवक ने उनके बताए अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1.36 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब उसने अपनी निवेश की गई रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो वेबसाइट संचालकों ने पहले बहाने बनाए और बाद में पूरी तरह संपर्क तोड़ दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्कैमर्स कैसे बिछाते हैं ऑनलाइन गेमिंग और इन्वेस्टमेंट का जाल?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह के मामलों में स्कैमर्स का एक फिक्स पैटर्न सामने आता है, जिसे समझना हर इंटरनेट यूजर के लिए बेहद जरूरी है:फर्जी वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन: स्कैमर सबसे पहले सामने वाला का भरोसा जीतते हैं उसके बाद उन्हें अज्ञात और अनवेरिफाइड वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाने (रजिस्टर करने) के लिए कहा जाता है।शुरुआती पेमेंट और मुनाफे का लालच: शुरुआत में यूजर से बहुत छोटा अमाउंट जमा कराया जाता है और स्क्रीन पर फर्जी तरीके से बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता है, ताकि यूजर का भरोसा जीत जा सके।लगातार ट्रांजैक्शन: जब यूजर को लगता है कि उसे फायदा हो रहा है, तो वह और बड़े निवेश के जाल में फंस जाता है। इस मामले में भी पीड़ित ने धोखेबाजों के बहकावे में आकर अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹1.36 करोड़ ट्रांसफर कर दिए।पैसे निकालने पर बातचीत बंद:इसके बाद जब पीड़ित अपनी निवेश की गई रकम और उस पर दिख रहे मुनाफे को विड्रॉ (निकालना) चाहता है। तो साइबर अपराधी गायब हो जाते हैं। इस केस में भी जैसे ही युवक ने पैसे निकालने चाहे, वेबसाइट चलाने वालों ने पहले टालमटोल वाले जवाब दिए और बाद में बातचीत पूरी तरह बंद करके गायब हो गए।

    गेमिंग और इन्वेस्टमेंट स्कैम से कैसे बचें?

    अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो इन चार बातों की गांठ बांध लीजिए, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी होने से पहले ही आप सतर्क हो जाएं।अजनबी लिंक्स से बचें: सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी घर बैठे गेम खेलकर पैसे कमाएं जैसे लुभावने विज्ञापनों या लिंक्स पर क्लिक न करें।प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता जांचें: किसी भी गेमिंग या इन्वेस्टमेंट वेबसाइट पर पैसा लगाने से पहले देखें कि वह सरकार या RBI/SEBI जैसी संस्थाओं से रजिस्टर्ड है या नहीं।शुरुआती मुनाफे के झांसे में न आएं: स्कैमर्स आपको बड़ा शिकार बनाने के लिए शुरू में जानबूझकर छोटा प्रॉफिट दिखाते हैं, इस लालच में बिल्कुल न फंसे और किसी पर भी विश्वास न करें।तुरंत शिकायत करें:अगर अनजान में आपके साथ कोई स्कैम या संदिग्ध ट्रांजैक्शन हो जाता है, तो बिना देर किए सरकार के नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें