Spam Link: फोन पर आया लिंक असली है या नकली, इस आसान तरीके से खुद ही करें जांच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Apr 2024 09:34 AM IST
सार

इसके अलावा आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि कभी भी अनजान नंबर से आए लिंक, मैसेज और ईमेल को न खोले। ये लिंक आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और साथ ही आपके उपकरण को हैक भी कर सकते हैं। आप एक साइट की मदद से चेक कर सकते हैं कि कोई लिंक फर्जी है या नहीं।

विज्ञापन
Now you can check spam link via this website here how to doe
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच के बाद अब जालसाजों के लिए लोगों को ठगी का शिकार बनाना काफी आसान हो गया है। स्मार्टफोन चलाने वालों को अभी भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में हैकर्स इसका पूरा फायदा उठाते हैं और मासूम लोगों के साथ ठगी करते हैं। हैकर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए कई नए तरह के तरीकों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए फोन पर फर्जी मैसेज, फोन कॉल और ईमेल के जरिए जालसाजी का शिकार बनाते हैं। बीते कुछ सालों में इसमें काफी इजाफा हुआ है। जानकारी के अभाव में लोग अक्सर अपनी कीमती रकम को गंवा देते हैं।

    जालसाज अक्सर फर्जी लिंक या मैसेज के जरिए ही लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी भी लिंक या मैसेज की जांच करना आसान नहीं रहता है। अधिकतर लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती है। काफी लोग समझते हैं कि किसी भी मैसेज या लिंक को सिर्फ विशेषज्ञ ही परख सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है, जी हां, ऐसे लिंक या मैसेज की आप खुद ही जांच कर सकते हैं। दरअसल Virustotal नाम की एक वेबसाइट है, जहां से फर्जी लिंक, मैसेज और ईमेल की जांच की जा सकती है। इसके लिए आपको कुछ कदमों को फॉलो करना होगा।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले आपको Virustotal वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद यूआरएल, फाइल और सर्च विकल्पों में से यूआरएल को चुनना होगा।
    • फिर जो संदेश आपके पास आया है, उसे यहां पर डाल दें। लिंक कॉपी करते समय दाई ओर एक क्लिक करें, फिर कॉपी लिंक चुनें। कभी भी लिंक या मैसेज न खोले, इससे आपको नुकसान हो सकता है।
    • इसके बाद वेबसाइट के यूआरएल विकल्प पर जाकर कॉपी किए गए लिंक को पेस्ट कर दें।
    • ऐसा करने के बाद एंटर दबा दें, फिर उस लिंक का विश्लेषण शुरू हो जाएगा।
    • वेबसाइट कुछ देर बाद उस लिंक या मैसेज का परिणाम बता देगी, आपको पता चल जाएगा कि लिंक असली है या फिर फर्जी।
    • इस प्रक्रिया को पूरा करके आप किसी भी लिंक या मैसेज की जांच खुद ही कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें