आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं न्वाइज कैंसिलेशन हेडफोन, ध्यान रखें ये बातें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 22 Dec 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Noise Cancelling Headphones can cause severe ear pain jaw pain headaches and disorientation
TAGG PowerBass 700 for demo use only - फोटो : amar ujala

    आजकल ब्लूटूथ और वियरेबल डिवाइस का काफी ट्रेंड है। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच और हेडफोन तक में ब्लूटूथ के सपोर्ट होने के कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले साल तक तार वाले इयरफोन और हेडफोन का चलन था जो कि इस साल खत्म हो गया। अब बाजार में अधिकतर हेडफोन और इयरफोन ब्लूटूथ के सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। ऐसे में इनमें किसी तार की जरूरत नहीं पड़ रही है। वियरेबल मार्केट में नेटबैंड और इयरबड्स की संख्या काफी हो गई है।

    अब सवाल यह है कि आखिर कौन-सा इयरफोन या हेडफोन आपके लिए बेस्ट है। तो आपके इस सवाल के जवाब में तमाम कंपनियां अपने हेडफोन या इयरफोन को न्वाइज कैंसलिंग फीचर के साथ पेश कर रही हैं। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इन हेडफोन के जरिए आप सिर्फ वही सुनेंगे जो आप सुनना चाहते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ये न्वाइज कैंसिलेश हेडफोन्स सभी लोगों के लिए परफेक्ट नहीं है। आइए जानते हैं कैसे?

    विज्ञापन

    कई लोगों के लिए ये हेडफोन दुखदायी होते हैं, क्योंकि इनसे लोगों ने कान में दर्द की शिकायत की है। इसके अलावा कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि हेडफोन निकालने के बाद उन्हें बाहर की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इन हेडफोन या इयरफोन को ज्यादा देर इस्तेमाल करने पर कान के पर्दे पर प्रेशर महसूस हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको जानकर हैरानी होगी कि कान का दर्द धीरे-धीरे सिर के दर्द में बदल सकता है, हालांकि कई कंपनियां अपने हेडफोन में न्वाइज कैंसलिंग बंद करने की सुविधा मिल रही है, लेकिन कईयों में नहीं है। साथ ही इन हेडफोन का कान पर पड़ने वाले एअर प्रेशर के मापने के लिए फिलहाल कोई इंतजाम नहीं हैं, हालांकि बोस जैसी कंपनियां अपने हेडफोन में न्वाइज कैंसिलंग एडजस्ट करने की सुविधा देने लगी हैं। ऐसे में यूजर्स 0 से 10 तक के बीच अपनी सुविधानुसार सेट कर सकते हैं।

    1. यदि आप अपने कानों के प्रति संवेदनशील हैं तो ऑनलाइन हेडफोन ना खरीदें। किसी दुकान पर ट्रायल करने के बाद ही खरीदें।
    2. यदि न्वाइज कैंसिलेशन हेडफोन खरीद रहे हैं तो एडजस्टेबल एक्टिव नॉइस कंट्रोल फीचर को जरूर चेक करें।
    3. हेडफोन की जगह इयरबड्स या नेकबैंड बेहतर होते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें