ऑनलाइन बैंकिंग यूज करते हैं तो सावधान, नए तरीके से अकाउंट्स हो रहे खाली

अगर आप भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हैकर्स ने आपको चूना लगाने के लिए एक नया तरीका खोज लिया है। Cisco की Talos के एक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक हैकर्स Zeus Panda नाम के एक मैलवेयर के जरिए गूगल सर्च में गलत रिजल्ट दिखाकर यूजर्स की डिटेल चोरी कर सकते हैं और आपके बैंक अकाउंट्स से पैसे गायब कर सकते हैं।
गूगल में भूलकर भी बैैंक का नाम सर्च ना करें

रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स इस मैलवेयर के जरिए यूजर्स उसके गूगल सर्च के आधार पर फर्जी बैंक लिंक्स दिखाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपने गूगल में अपने बैंक का नाम सर्च किया तो इस समय हैकर्स आपको फर्जी लिंक दिखाएंगे और जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना बैंकिंग डिटेल डालेंगे, वैसे ही आपके बैंक अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा हो जाएगा और आपका खाता खाली हो जाएगा। हैकर्स के इस नए तरीके पर सिक्योरिटी फर्म Avast के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि यह तरीका बिल्कुल नया है और लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है जिसका फायदा हैकर्स उठा रहे हैं।
हैकर्स के इस नए तरीके से ऐसे बचें

कभी भी भूलकर भी गूगल में अपने बैंक का लिंक सर्च ना करें। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग यूज करना चाहते हैं और लिंक के बारे में जानकारी नहीं है तो अपने बैंक का पासबुक या इंटनरेट बैंकिंग के लिए मिले डॉक्यूमेंट को चेक करें और उसमें बैंक द्वारा दिए गए लिंक से ही इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।